Operation Sindoor: कौन हैं कर्नल सोफिया कुरैशी? जिन्होंने दी ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी, सेना से परिवार का है पुराना नाता

- भारत ने पाकिस्तान पर की एयरस्ट्राइक
- आतंकी ठिकानों को बनाया निशाना
- जानें कौन हैं सोफिया कुरैशी
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत ने मंगलवार तड़के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला लिया। भारतीय सेना ने पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक से हमला किया था। इस एयरस्ट्राइक में 100 से ज्यादा आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान पर हमले को अंजाम दिया। इस हमले के बारे में दो महिला अधिकारियों ने विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री के साथ ऑपरेशन सिंदूर की प्रेस ब्रीफिंग की थी। इनमें से एक कर्नल सोफिया कुरैशी है और दूसरी का विंग कमांडर व्योमिका सिंह हैं।
सोफिया कुरैशी ने दी जानकारी
ऐसे में आइए जानते हैं कर्नल सोफिया कुरैशी के बारे में और इससे पहले वह आखिरी बार चर्चा में कब आई थी? कर्नल सोफिया कुरैशी भारतीय सेना की सिग्नल की अफसर हैं। वह बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास में भारतीय सेना की टुकड़ी की कमान संभालने वाली पहली महिला अधिकारी हैं।
इससे पहले साल 2016 में सोफिया कुरैशी ने 'एक्सरसाइज फोर्स 18' में भारतीय दल की कमान संभाली थी। उस समय यह भारत द्वारा आयोजित सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास था। बता दें, इस सैन्य अभ्यास में 18 दलों के सैन्य दलों में कर्नल सोफिया कुरैशी एकमात्र महिला कमांडर थीं।
कौन हैं सोफिया कुरैशी
सोफिया कुरैशी मूल रूप से गुजरात के वडोदरा की रहने वाली है। उनका जन्म साल 1981 में हुआ था। सोफिया ने बॉयोकैमिस्ट्री में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है। वह सैन्य परिवार से ताल्लुक रखती है। उनके दादा भारतीय सेना में सेवा दे चुके हैं।
इसके अलावा सोफिया की शादी में मैकेनाइज्ड इन्फेंट्री के एक अधिकारी मेजर ताजुद्दीन कुरैशी के साथ हुई है। साल 1999 में भारतीय सेना में रह चुके हैं। उन्होंने चेन्नई के ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी में ट्रेनिंग ली है।
इतना ही नहीं, बल्कि कर्नल सोफिया कुरैशी ने संयुक्त राष्ट्र शांति मिशनों के अंतर्गत छह सालों सेवाए दी हैं। साल 2006 में सोफिया ने कांगो में संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना मिशन में सैन्य पर्यवेक्षक के रूप में सेवा दी है।
Created On :   7 May 2025 10:23 PM IST