IND-PAK सीजफायर: 'बॉर्डर पर कम होगा तनाव...', भारत-पाक DGMO के बीच क्या हुई बात, भारतीय सेना ने दी जानकारी

- भारतीय सेना ने दी जानकारी
- भारत-पाक DGMO के बीच क्या हुई बात
- बॉर्डर पर कम होगा तनाव- भारतीय सेना
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर जारी ताजा हालात के बारे में भारतीय सेना ने गुरुवार को जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि दोनों देशों के डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशन्स (DGMO) के बीच बातचीत हुई है। दोनों पक्ष सीमा पर तनाव कम करने और सतर्कता कम करने पर सहमत हुए हैं।
इससे पहले 12 मई को भारत-पाक डीजीएमओ के बीच बातचीत हुई थी। इस दौरान दोनों देशों के बीच सभी सैन्य कार्रवाई रोकने और सीजफायर को कायम करने पर सहमति बनी थी। पाकिस्तान ने कहा- वह सीमा पार से एक भी गोली नहीं चलाएगा। वार्ता में साफ कहा गया है कि दोनों पक्ष की ओर से एक भी गोली नहीं चलनी चाहिए। साथ ही, दोनों एक दूसरे खिलाफ किसी भी तरह की आक्रामक और शत्रुतापुर्ण कार्रवाई शुरू नहीं करनी चाहिए।
ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान को पहुंचा काफी नुकसान
सेना के मुताबिक, दोनों पक्ष सीमाओं और अग्रिम क्षेत्रों से सैनिकों की संख्या में कमी करने के लिए तत्काल उपायों पर विचार करें। बता दें कि, दोनों पक्ष की ओर से गोलीबारी और हवाई हमले कम होने के बाद हुई यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है।
बता दें कि, भारत के ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान को काफी नुकसान पहुंचा है। हार के डर से पाकिस्तान ने भारत के सामने 10 मई 2025 को सीजफायर का प्रस्ताव रखा था, जिसे भारत ने अपनी शर्तों पर स्वीकार किया। भारत के डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई से पाकिस्तान के डीजीएमओ मेजर जनरल काशिफ अब्दुल्लाह ने बात की थी। जिसके बाद सीजफायर पर सहमति बनी।
Created On :   15 May 2025 11:19 PM IST