ब्रह्मोस पर नजर: दुनिया ने मानी हमारे ब्रह्मोस की ताकत, अब अपने देश की सुरक्षा के लिए ये मिसाइल खरीदने के लिए लगाई कतार

दुनिया ने मानी हमारे ब्रह्मोस की ताकत, अब अपने देश की सुरक्षा के लिए ये मिसाइल खरीदने के लिए लगाई कतार
  • विदेश में भारतीय हथियारों की बढ़ रही मांग
  • ब्रह्मोस मिसाइलें करेगा एक्सपोर्ट
  • डीआरडीओ ने लिया बड़ा फैसला

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत के रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने देश की सबसे पावरफुल सुपरसोनिक मिसाइल को लेकर बड़ा फैसला किया है। दुनियाभर के कई देशों को मेडिकल उपकरण और राशन जैसे अन्य चीजें एक्सपोर्ट करने के बाद अब भारत अपनी सबसे उत्कृष्ट मिसाइलों में से एक 'ब्रह्मोस सिस्टम' को बेचने जा रहा है। इस बात की पुष्टी डीआरडीओ के चेयरमैन डॉ. समीर वी. कामत ने की है। गुरुवार को मीडिया से बातचीत के वक्त उन्होंने बताया कि आने वाले 10 दिनों के भीतर भारत ब्रह्मोस मिसाइलों की ग्राउंड सिस्टम को एक्सपोर्ट करने जा रहा है। वहीं, इस साल के मार्च से देश में क्रूज मिसाइलों का निर्यात भी शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमने फिलीपींस को भारत के कई पावरफुल हथियार सप्लाई करवाए हैं। जिसके चलते कई अन्य देश भी हथियारों के निर्यात की डिमांड कर रहे हैं।

फिलीपींस में एक्सपोर्ट होंगे भारतीय हथियार

डॉ. कामत ने बताया कि फिलीपींस में ब्रह्मोस का ग्राउंड सिस्टम अगले 10 दिनों की समय सीमा के तहत एक्सपोर्ट हो जाएगा। इसी क्रम में मार्च के अंत तक मिसाइलें भी पहुंचाई जाएगी। उन्होंने आगे कहा, "करीब 4.94 लाख करोड़ रुपये के डीआरडीओ के उत्पादों के लिए रुचि दिखाई गई है। पहले के मुकाबले हमें कहीं ज्यादा ऑर्डर मिले हैं और तेजी से प्रोग्रेस हो रही है। बीते 5 सालों के मुकाबले तेजी से इस संख्या में इजाफा हुआ है। मेरा अनुमान है कि अब तक हुए कुल एक्सपोर्ड में से करीब 70 फीसदी हथियार पिछले 5 से 7 सालों में ही निर्यात किए गए हैं। "

भारतीय डिफेंस सेक्टर के लिए बड़ी उपलब्धि

इस दौरान उन्होंने बताया कि आने वाले कुछ सालों के भीतर भारत के मॉर्डन हथियारों का प्रयोग विदेशी सेना करेगी। डॉ. कामत ने ब्रह्ममोस सिस्टम के अलावा आकाश मिसाइलें, अर्जुन टैंक, लाइट एयरक्राफ्ट जैसे अन्य रक्षा उकरणों को भी जल्द एक्सपोर्ट किया जाएगा। जिन्हें कई देशों ने इन शक्तिशाली मिसाइलों को खरीदने की इच्छा जाहिर की है। बता दें, वर्तमान में भारत अर्मेनिया जैसे देशों में कई हथियार एक्सपोर्ट कर रहा है। इसे भारत के डिफेंस सेक्टर के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रहा है। क्योंकि इससे पहले वह विदेशी देशों से हथियारों की इम्पोर्ट करवाता आ रहा था।

डिफेंस प्रोडक्शन में भारत ने रचा इतिहास

साल 2023 में भारत ने डिफेंस एक्सपोर्ट में कई रिकॉर्ड दर्ज किए थे। जिसमें दुनियाभर के कई देशों को 16 हजार करोड़ रुपये की कीमत के अत्याधुनिक हथियारों की बिक्री की थी। जो रक्षा के क्षेत्र में सबसे बड़ा आकड़ा माना जाता है। इससे पहले साल 2022 में 13 हजार करोड़ रुपये के हथियारों की डील साइन हुई थी। पिछले सालों में हुई डील के चलते भारत में डिफेंस प्रोडक्शन तेजी से विकसित हुआ है। इन आकड़ों पर नजर डालें तो डिफेंस सेक्टर के इतिहास में पहली बार भारत ने 1 लाख करोड़ रुपये के हथियारों का प्रोडक्शन किया है।

Created On :   25 Jan 2024 10:43 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story