असम में पीएफआई के दो सदस्य गिरफ्तार
By - IANS News |10 Jun 2023 5:22 AM GMT
दोनों पीएफआई सदस्यों से और जानकारी हासिल करने के लिए पूछताछ कर रही है।
डिजिटल डेस्क, गुवाहाटी। प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के दो सदस्यों को असम के बक्सा जिले से गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि 31 वर्षीय रुहुल अमीन और 40 वर्षीय तोता मिया को छह जून को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमें जिले के गोबर्धना क्षेत्र में पीएफआई के दो सदस्यों की आवाजाही के बारे में विशेष जानकारी मिली थी। इसके आधार पर उन्हें पकड़ने के लिए एक अभियान शुरू किया गया था। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों को बुधवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस गिरफ्तार किए गए दोनों पीएफआई सदस्यों से और जानकारी हासिल करने के लिए पूछताछ कर रही है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   10 Jun 2023 5:22 AM GMT
Next Story