दुखों का टूटा पहाड़: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता का हुआ निधन, AIIMS जोधपुर डेली बुलेटिन ने दी ये जानकारी

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता का हुआ निधन, AIIMS जोधपुर डेली बुलेटिन ने दी ये जानकारी
  • केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के लिए आज का दिन बेहद दुखद
  • पिता ने जोधपुर एम्स हॉस्पिटल में तोड़ा दम
  • लंबे समय से इस बीमारी से रहे थे लड़

डिजिटल डेस्क, जयपुर। मोदी सरकार में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के लिए आज दिन बेहद ही दुखद है। उनके पिता दाऊलाल वैष्णव का मंलगवार को एम्स हॉस्पिटल में निधन हो गया है। केंद्रीय मंत्री को ये दुखद समाचार मिलते ही सुबह दस बजे जोधपुर पहुंचे, जहां पर वो काफी देर तक मौन भाव से बैठे रहे। जानकारी मिली है कि अश्विनी वैष्णव के पिता का आज ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।

कैसे हुई मौत

मिली जानकारी के मुताबिक, दाऊलाल वैश्वव को काफी दिनों से सांस से संबंधित दिक्कत से झूज रहे थे। इलाज के लिए उन्हें जोधपुर एम्स हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। उनकी तबीयक अधिक खराब होने के कारण वेंटिलेटर पर रखा गया। इस दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। जोधपुर एम्स ने मंगलवार के बुलेटिन में बताया कि 11.52 बजे दाऊलाल वैश्वन ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका

रेल मंत्री के पिता मूल रूप से राजस्थान के पाली जिले के जीवंत कला गांव के रहने वाले थे, लेकिन किसी कारणवश वह जोधपुर में बस गए। उनका घर जोधपुर के भास्कर चौराहा के पास महावीर कॉलोनी में रातानाडा में स्थित है। उनके पिता एक समय में अपने गांव (जीवंन कला) के सरपंच भी रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। साथ ही उन्होंने लंबे समय तक जोधपुर में एक वकील और कर सलाहकार के रूप में काम किया है।

परिजनों ने तैयारी की शुरू

ताजा जानकारी के मुताबिक, अश्विनी वैष्णव अपने माता-पिता को बहुत प्रेम करते थे। उनके हॉस्पिटल पहुंचने के बाद मुग्ध अवस्था में बैठे रहे। बताया जा रहा है कि उनके पिता को आज जोधपुर के श्मशान घाट पर पंचत्व में विलीन किया जाएगा, जिसके लिए परिजनों ने तैयारियां शुरू कर दी है।

सीएम भजनलाल शर्मा ने जताया शोक

केंद्रीय मंत्री के पिता का निधन होने जाने पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शोक जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर कहा, "माननीय केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिताजी दाऊ लाल वैष्णव जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिजनों को संबल प्रदान करें।"

Created On :   8 July 2025 3:58 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story