मौसम अपडेट: देश के अधिकांश राज्यों में मूसलाधार बारिश की संभावना, जानें कैसा रहेगा आने वाला मौसम?

देश के अधिकांश राज्यों में मूसलाधार बारिश की संभावना, जानें कैसा रहेगा आने वाला मौसम?
  • देश में लगातार बारिश का दौर जारी
  • देश के अधिकांश राज्यों में मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
  • जानें अपने शहर के मौसम का हाल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में मानसून ने एंट्री ले ली है। देश के अधिकांश राज्यों में भारी बारिश का दौर देखने को मिल रहा है। मुंबई में बारिश से लोगों को काफी परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है। कई राज्यों में नदियों का जलस्तर बहुत ही बढ़ गया है। देश में लगातार बारिश हो रही है, जिसमें उत्तराखंड, यूपी-बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान के अलावा भी कई राज्य शामिल हैं। मौसम विभाग की तरफ से बेंगलुरु में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली में भी आज भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है।

कैसा रहने वाला है देश के मौसम का हाल?

देश में 16 और 17 जुलाई को हवा के साथ-साथ पानी का सिलसिला देखने को मिलेगा। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक तेज बारिश होने के साथ हवाएं चलेंगी। बुधवार को भी अधिकांश राज्यों में भारी से भी भारी बारिश, तेज हवाएं, गरज-चमक और बवंडर भी देखने को मिलेगी। जिसमें दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा-पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार और राजस्थान के अलावा अन्य राज्य शामिल हैं।

वहीं, दक्षिण भारत में भी भारी बारिश देखने को मिल सकती है। जिसमें कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और केरल के अधिकांश जिले शामिल हैं। साथ ही पूर्वोत्तर राज्यों भी तेज बारिश की संभावा है, जिसमें असम, मेघालय, सिक्किम, पश्चिम बंगाल के अधिकांश जिले शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के आसार

उत्तर प्रदेश में लगातार भारी बारिश देखने को मिल रही है। प्रदेश के पूर्वी हिस्से में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटे में मुजफ्फरनगर, मोरादाबाद, पीलीभीत, रायबरेली, खीरी, सीतापुर, हरदोई, लखनऊ, कानपुर, बाराबंकी और देवरिया के अलावा भी कई जिले शामिल हैं।

बिहार में भारी बारिश की संभावना

बिहार में आने वाले 24 घंटों में कैमूर, रोहतास, भोजपुर, बक्सर, औरंगाबाद जैसे अधिकांश जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान ही तेज हवाएं और गरज-चमक देखने को मिलेगी। लोगों को खुले में जाने से बचने की भी सलाह दी गई है।

उत्तराखंड में कैसा रहने वाला है मौसम?

उत्तराखंड के मौसम के बारे में जानें तो, यहां पर भारी बारिश होने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी से उठने वाली नमी भरी हवाओं ने राज्य में भारी बारिश की है। देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर और रुद्रप्रयाग के अलावा अन्य जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश में भी भारी बारिश

हिमाचल प्रदेश में बारिश का रौद्र रूप देखे को मिल रहा है। हिमाचल में लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है, जिससे लैंडस्लाइड भी बढ़ गया है। साथ ही कई इलाकों में बाढ़ भी देखने को मिली है। मौसम विभाग की तरफ से बताया गया है कि, राज्य में कुल 208 सड़कें यातायात के लिए बंद कर दी गई हैं।

बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग की तरफ से बेंगलुरु में पूरे हफ्ते बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। शहर में बीते 24 घंटों में भारी बारिश हुई है और आज भी बादल छाए हुए हैं। साथ ही आने वाले कुछ दिनों में 28 से 29 डिग्री के बीच में ही तापमान दर्ज किया जाएगा।

महाराष्ट्र और गोवा में भी भारी बारिश

गोवा और महाराष्ट्र के बारे में जानें तो यहां पर भारी बारिश देखने को मिल सकती है। मध्य महाराष्ट्र के घाट में क्षेत्रों में भी 20 और 21 जुलाई को भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। लोगों को सावधान रहने के लिए चेतावनी जारी की गई है।

Created On :   16 July 2025 11:28 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story