Ahmedabad Plane Crash: हादसे से ठीक पहले विमान में इस तरह बैठे थे गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी, देखिए आखिरी तस्वीर

- एयर इंडिया के प्लेन से गुजरात के पूर्व सीएम कर रहे थे सफर
- वायरल हो रही विजय रूपाणी की क्रैश से पहले की अंतिम तस्वीर
- टिकट की फोटो भी आई सामने
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया के प्लेन क्रैश हादसे ने देश को स्तब्ध कर दिया है। लंदन जा रहे विमान में 242 यात्री मौजूद थे। इनमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी सवार थे। बताया जा रहा है कि वह सेकंड रो में सीट नंबर 12 पर बैठे थे। पूर्व सीएम के टिकट की तस्वीर सोशल मीडिया पर उपलब्ध है। इतना ही नहीं बल्कि प्लेन क्रैश होने से पहले अपनी सीट पर बैठे रूपाणी की आखिरी तस्वीर भी वायरल हो रही है।
विजय रूपाणी के टिकट की तस्वीर
अहमदाबाद से लन्दन जाते हुए एयर इंडिया की जो फ्लाइट क्रैश हुई है उसी फ्लाइट में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी थे।उनका टिकट सामने आया है जिससे पता चलता है कि वो इसी फ्लाइट में थे। pic.twitter.com/z5gmL6Y9ZF— Mukesh Kumar Verma (@mukeshdeshka) June 12, 2025
क्रैश से पहले पूर्व सीएम की अंतिम तस्वीर
प्लेन क्रैश होने से पहले विजय रूपाणी की एक तस्वीर वायरल हो रही है। जिसमें उन्हें फ्लाइट के अंदर अपनी सीट पर बैठे देखा जा सकता है। पूर्व सीएम ने लाइट ब्लू कलर की टी-शर्ट पहनी हुई है।
Last Picture of Vijay Roopani JiOm Shanti ️— Hinduism_and_Science (@Hinduism_sci) June 12, 2025
किस हालत में हैं विजय रूपाणी
गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी की स्थिति को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। आपको बता दें कि, रूपाणी ने साल 2016 से 2021 तक गुजरात की कमान संभाली थी। राजकोट वेस्ट सीट पर उनका अच्छा खासा दबदबा था।
इमारत से टकराया विमान
आपको बता दें कि, विमान टेकऑफ करते ही क्रैश हो गया। प्लेन ने उड़ान तो भरी लेकिन अचानक नीचे आने लगा और इंटर्न डॉक्टर्स के हॉस्टल की बिल्डिंग से टकरा गया। जानकारी के मुताबिक, हादसे के दौरान यहां 50-60 इंटर्न डॉक्टर्स थे। सभी की मौत की आशंका जताई जा रही है।
विमान में कितने यात्री थे मौजूद
विमान में 242 लोग मौजूद थे। इनमें से 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश नागरिक, 1 कनाडाई नागरिक और 7 पुर्तगाली नागरिक थे। सभी की मौत की आशंका जताई जा रही है।
Created On :   12 Jun 2025 5:25 PM IST