सीट शेयरिंग: यूपी में भारत जोड़ो न्याय यात्रा पहुंचने से पहले बनेगी सीट शेयरिंग पर बात? कांग्रेस और सपा के बीच इन सीटों पर मंथन

यूपी में भारत जोड़ो न्याय यात्रा पहुंचने से पहले बनेगी सीट शेयरिंग पर बात? कांग्रेस और सपा के बीच इन सीटों पर मंथन
  • कांग्रेस और सपा के बीच यूपी में सीट बंटवारे पर मंथन
  • इन सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है कांग्रेस
  • इस सप्ताह के अंत तक हो सकती है घोषणा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के यूपी पहुंचने से पहले सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच बात बन सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राहुल गांधी ने सीट शेयरिंग की प्रक्रिया को तेज करने के लिए जरूरी हस्तत्रेप किया है। 14 फरवरी को राहुल की भारत जोड़ो यात्रा यूपी में प्रवेश करेगी। माना जा रहा है कि इससे पहले सपा और कांग्रेस के बीच लोकसभा चुनाव के लिए सीटों का बंटवारा कर लिया जाएगा। 14 फरवरी से पहले उत्तर प्रदेश में सीट शेयरिंग को लेकर आधिकारिक घोषणा की जा सकती है।

20 सीटों तक पहुंचने की कोशिश में कांग्रेस

समाजवादी पार्टी (सपा) ने कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में 11 सीटें देने पर सहमति जताई है। हालांकि, कांग्रेस पार्टी 11 से 20 सीटों के आंकड़े पर पहुंचने की कोशिशों में लगी हुई है। कांग्रेस यूपी के हर मंडल में कम से कम एक सीट पर चुनाव लड़ना चाहती है। इसके अलावा कुछ मंडल में कांग्रेस 2 या 3 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए सपा से बातचीत कर सहमति पाना चाहती है। साथ में कांग्रेस की शीर्ष नेतृत्व इस बात को लेकर सजग है कि उत्तर प्रदेश में सीट शेयरिंग को लेकर जनता में किसी भी तरह का नकारात्मक संदेश न जाए।

इन सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है कांग्रेस

कांग्रेस जिन लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है उनमें अमेठी, रायबरेली, बिजनौर, फतेहपुर सीकरी, बलिया, बाराबंकी, सहारनपुर, कानपुर, झांसी, जालौन, मेरठ, महाराजगंज और रामपुर शामिल है। इसके अलावा कुछ अन्य सीटों पर भी कांग्रेस बातचीत करने की कोशिशों में लगी हुई है। जानकारी के मुताबिक, इस सप्ताह के अंत तक सीट बंटवारे पर अंतिम फैसला हो जाएगा। इंडिया ब्लॉक से एक-एक कर पार्टियों को किनारा करते देख कांग्रेस यूपी में ज्यादा एक्टिव और सजग नजर आ रही है।

Created On :   12 Feb 2024 11:54 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story