सिपाही भर्ती परीक्षा: पेपर लीक मामले में योगी सरकार का बड़ा एक्शन, पद से हटाई गईं भर्ती बोर्ड की अध्यक्ष रेणुका मिश्रा

पेपर लीक मामले में योगी सरकार का बड़ा एक्शन, पद से हटाई गईं भर्ती बोर्ड की अध्यक्ष रेणुका मिश्रा
  • पेपर लीक मामले में योगी सरकार का बड़ा एक्शन
  • पद से हटाई गईं भर्ती बोर्ड की अध्यक्ष रेणुका मिश्रा
  • राजीव कृष्ण को सौंपा भर्ती बोर्ड अध्यक्ष का पद

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। पिछले कई दिनों से उत्तर प्रदेश में पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा का मामला गर्माया हुआ है। लगभग तीन हफ्ते पहले 17 और 18 फरवरी को हुए उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हो गया था। इसकी वजह से अभ्यार्थीयों ने परीक्षा को रद्द करने के लिए जमकर प्रदर्शन किया। जिसके बाद राज्य सरकार ने परीक्षा को रद्द करके इसे दोबारा से कराए जाने का निर्देश दिया गया था। अब एक बार फिर से योगी सरकार ने इस मामले में बड़ा एक्शन लेते हुए डीजी रेणुका मिश्रा को उनके पद से हटा दिया है। उनकी जगह पर राजीव कृष्ण को डीजी पुलिस भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष का पद सौंपा गया है।

मामले में नहीं बरती गंभीरता

प्रशासन ने यह कड़ा फैसला इसलिए लिया है क्योंकि सिपाही भर्ती परीक्षा में पेपर लीक की बड़ी चूक हुई थी। जबकि मामले की एफआईआर दर्ज कराने में भी लापरवाही बरती गई थी। इसकी वजह से डीजी भर्ती बोर्ड अध्यक्ष रेणुका मिश्रा को उनके पद से हटाया गया है। भर्ती बोर्ड की इंटर्नल असेसमेंट कमेटी परीक्षा रद्द होने के बाद ना ही रिपोर्ट दे पाई और ना ही उनकी तरफ से मामले में एफआईआर दर्ज कराया गया था। यही वजह है कि प्रशासन ने बोर्ड की अध्यक्ष के खिलाफ एक्शन लेते हुए उन्हें उनके पद से हटा दिया है। उनकी जगह पर डीजी विजिलेंस राजीव कृष्ण को भर्ती बोर्ड का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

रद्द कर दी गई थी भर्ती परीक्षा

गौरतबल है कि इससे पहले पिछले महीने के अंत में सिपाही परीक्षा पूरी होने के एक हफ्ते के अंदर ही राज्य सरकार ने भर्ती परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया था। अभ्यार्थियों के प्रदर्शन के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था, "आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर चयन के लिए आयोजित परीक्षा-2023 को निरस्त करने तथा आगामी 06 माह के भीतर ही पुन: परीक्षा कराने के आदेश दिए हैं। परीक्षाओं की शुचिता से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। युवाओं की मेहनत के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी दशा में बख्शे नहीं जाएंगे। ऐसे अराजक तत्वों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई होनी तय है।"

Created On :   5 March 2024 5:18 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story