अबू सलेम की याद में मोनिका ने भोपाल जेल में काटी हैं कई रातें
डिजिटल डेस्क, भोपाल। अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम और बॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बेदी की लव स्टोरी जग जाहिर है। अबू सलेम को 1993 मुंबई ब्लास्ट मामले में दोषी करार देते हुए टाडा कोर्ट ने गुरुवार को उम्रकैद की सजा सुनाई है। लेकिन अबू सलेम और मोनिका बेदी का भोपाल से बहुत गहरा नाता रहा है। बता दें कि अबू सलेम और उसकी गर्लफ्रेंड मोनिका बेदी ने यहीं से अपना फर्जी पासपोर्ट बनवाया था। इसी मामले में दोनों को भोपाल जेल में भी रहना पड़ा था।
यह भी पढ़ें : एक Click पर पढ़िए अबू सलेम और मोनिका बेदी की पूरी लव स्टोरी
साल 2005 में पुर्तगाल से अबू सलेम और मोनिका बेदी को गिरफ्तार किया गया था। कुछ ही वक्त बाद दोनों को फर्जी पासपोर्ट बनवाने के मामले में मुंबई पुलिस ने मध्यप्रदेश पुलिस को सौंप दिया था। सलेम और मोनिका बेदी को सेंट्रल जेल में रखा गया था। इस वजह से पूरा इलाका हाई सिक्योरिटी जोन में तब्दील कर दिया गया था।
यहां हुई थी दोनों की मुलाकात
कहा जाता है कि मोनिका और अबू सलेम की मुलाकात एक स्टेज शो के दौरान हुई थी। कहते हैं तब मोनिका उन्हें देखते ही उन पर फिदा हो गई थीं। मोनिका को उनके बातचीत करने का तरीका बेहद पसंद आया और वह इसी वजह से उनसे बेहद इन्प्रेस हुई थीं। इसी के बाद से दोनों एक दूसरे के करीब आने लगे और देखते ही देखते मोनिका और अबू सलेम अपने रिश्तों को लेकर सुर्खियों में छाने लगे। सिर्फ इतना ही दोनों की निकाह की खबरे भी मीडिया में आई थीं। हालांकि इन दोनों ने अपने इस रिश्ते को कभी सार्वजनिक रूप में स्वीकार नहीं किया गया था।
यह भी पढ़ें : मुंबई बम ब्लास्ट : डॉन अबू सलेम समेत 2 को उम्रकैद, 2 को फांसी
डव से नहाती थी मोनिका
- डॉन अबू सलेम की प्रेमिका मोनिका बेदी जब जेल में बंद रहीं, तो उनके नहाने के लिए जेल में विशेष तौर पर डव साबुन भिजवाया जाता था।
- जेल में रहने के दौरान अफसर मोनिका के लिए होटल से आर्डर पर स्पेशल खाना और सौन्दर्य प्रसाधन मंगाते थे।
- खूबसूरत चेहरे वाली मोनिका का जेलर भी दीवाना था।
- उसकी खाविह्शों को पूरा करने के लिए जेल प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ती थी।
- ऐसी ही कई कहानियां हैं जिनसे ये पता चलता है कि भोपाल जेल में मोनिका की कितनी खातिरदारी की जाती थी।
एक घंटे पहले ही पहुंच जाते थे अफसर
- मोनिका बेदी को भोपाल के जहांगीराबाद थाने की दूसरी मंजिल पर रखा गया था।
- उसके साथ डॉन अबू सलेम का नाम जुड़ा होने के कारण उन दिनों महिला पुलिस के साथ पुरुष पुलिस अफसरों की भी ड्यूटी लगाई गई थी।
- मोनिका की सुरक्षा का जिम्मा राउंड द क्लाक टीआई स्तर के अधिकारियों के पास था।
- अफसर बारी-बारी से अपनी ड्यूटी लगवाते और समय से करीब एक घंटे पहले ही पहुंच जाते थे।
जेलर पर MMS बनाने का आरोप
- मोनिका बेदी के जेल से रिहा हो जाने के बाद 2005-06 में MMS बनाने का मामला सामने आया था।
- कांग्रेस ने उस वक्त जेलर रहे पुरुषोत्तम सोमकुंवर की करतूत उजागर की तो हड़कंप मच गया था।
- आरोप था कि भोपाल सेंट्रल जेल में रहते जेलर सोमकुंवर ने मोनिका के बाथरूम में सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे।
- आरोप को साबित करने के लिए कांग्रेस ने कुछ फोटोग्राफ भी जारी किए थे।
- हालांकि जब मामले की जांच हुई तो सोमकुंवर पर आरोप सिद्ध नहीं हो पाए थे।
Created On :   7 Sep 2017 12:08 PM GMT