सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार फिर देंगे इस्तीफा, मुंबई से बेंगलुरु लौटे बागी विधायक 

According to Supreme Court order rebel MLA will again resign, returned
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार फिर देंगे इस्तीफा, मुंबई से बेंगलुरु लौटे बागी विधायक 
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार फिर देंगे इस्तीफा, मुंबई से बेंगलुरु लौटे बागी विधायक 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कांग्रेस के असंतुष्ट विधायकों ने गुरुवार को कहा कि वे सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष को नये सिरे से अपना इस्तीफा सौंपेंगे। विधायकों ने इस बात पर जोर दिया कि वे अब भी कांग्रेस में हैं और सिर्फ विधानसभा की सदस्यता से उन्होंने इस्तीफा दिया है। विधायकों ने पूरे प्रकरण में भाजपा की भूमिका से इंकार किया। गत शनिवार से मुंबई के एक होटल में डेरा जमाए कर्नाटक के बागी विधायक गुरुवार को विमान से बेंगलुरु चले गए।                      

इसके पहले विधायकों ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार हम बेंगलुरू पहुंचेंगे और माननीय विधानसभा अध्यक्ष से मिलेंगे। कांग्रेस विधायक बी ए बसवराज ने मुंबई में संवाददाताओं से कहा कि चूंकि सुप्रीम कोर्ट ने हमें नये सिरे से त्यागपत्र सौंपने का निर्देश दिया है, इसलिये हम वहां जा रहे हैं। हमारे फैसले में कोई बदलाव नहीं आया है। उन्होंने इस बात को गलत बताया कि उनके पीछे भाजपा खड़ी है।

बसवराज ने कहा कि आरोप लगाए जा रहे हैं कि महाराष्ट्र की भाजपा सरकार हमारे साथ है। लेकिन हम साफ करना चाहते हैं कि न तो भाजपा और न ही कोई अन्य सरकार हमारे साथ है। उन्होंने कहा कि यह सही है कि हमने यहां कि सरकार से सुरक्षा मांगी थी, जो उन्होंने प्रदान की है। इसमें भाजपा की कोई भूमिका नहीं है। 

 

Created On :   11 July 2019 3:21 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story