अनुसुइया उइके छत्तीसगढ़ तो विश्व भूषण बने आंध्र प्रदेश के राज्यपाल, दो का तबादला

Anusuiya Uikey appointed as a governor of chhattisgarh
अनुसुइया उइके छत्तीसगढ़ तो विश्व भूषण बने आंध्र प्रदेश के राज्यपाल, दो का तबादला
अनुसुइया उइके छत्तीसगढ़ तो विश्व भूषण बने आंध्र प्रदेश के राज्यपाल, दो का तबादला
हाईलाइट
  • अनुसूचित जाति आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष थीं अनुसुइया
  • ओडिशा से 5 बार विधायक रह चुके हैं हरिचंदन
  • मप्र के छिंदवाड़ा की रहने वाली हैं अनुसुइया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता विश्व भूषण हरिचंदन को आंध्र प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया है, वहीं अनुसुइया उइके को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल बनाया गया है। मप्र के छिंदवाड़ा की रहने वालीं अनुसुइया इससे पहले अनुसूचित जाति आयोग की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष थीं। 84 वर्षीय हरिचंदन ओडिशा के भुवनेश्वर और चिल्का विधानसभा से 5 बार विधायक रह चुके हैं। 

विश्व भूषण ने 1971 में जनसंघ के साथ अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था, जिसके बाद 1977 में जनता पार्टी गठित होने तक वे जनसंघ के आंध्र महासचिव रहे। इसके साथ ही हरिचंदन जनसंघ के राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य भी रहे। इतना ही नहीं 1980 से 1988 तक वे बीजेपी की प्रदेशाध्यक्ष भी रहे। उन्होंने 2004 में आंध्र प्रदेश की बीजेपी और बीजेडी सरकार में कैबिनेट मंत्री के तौर पर भी काम किया। 

अनुसुइया और विश्व भूषण की नियुक्ति पदभार ग्रहण करने के दिन से ही प्रभावी मानी जाएगी। इसके अलावा राष्ट्रपति ने 2 राज्यों के राज्यपाल भी बदले हैं। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत को गुजरात का राज्यपाल नियुक्त किया गया है, वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र अब हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल की कुर्सी संभालेंगे। इससे पहले गुजरात के राज्यपाल के तौर पर ओपी कोहली काम कर रहे थे, उनका कार्यकाल खत्म हो रहा है, शनिवार को अहमदाबाद में उन्हें विदाई दी गई थी।

 

 

 

 

 

 

 

Created On :   16 July 2019 3:02 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story