बनारस से साइकिल पर नागपुर पहुंची बीएचयू की रासेयो टीम,शांति व भाईचारा का दे रहे संदेश

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
 बनारस से साइकिल पर नागपुर पहुंची बीएचयू की रासेयो टीम,शांति व भाईचारा का दे रहे संदेश

डिजिटल डेस्क,नागपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वें जयंती समारोह वर्ष और राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वर्ण जयंती (1969-2019) के उपलक्ष्य में बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी की राष्ट्रीय सेवा योजना की टीम बनारस से सेवाग्राम (वर्धा) तक साइकिल यात्रा पर निकली है। गुरुवार को 15 स्वयंसेवक विद्यार्थियों और 2 प्रोफेसरों की यह टीम नागपुर पहुंची। राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के संचालक डॉ. केशव वालके और उनकी टीम ने उनका स्वागत किया। बीएचयू की टीम का नेतृत्व कर रहे डॉ. बाला लखेंद्र ने भास्कर से चर्चा में बताया कि साइकिल यात्रा के दौरान यात्री यात्रा मार्ग में पड़ने वाले विद्यालय, महाविद्यालय, विश्वविद्यालय, ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण करते हुए यह दल राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, शांति, भाईचारा, राष्ट्रीय एकता, सामुदायिक विकास, पर्यावरण सरंक्षण, जल संरक्षण आदि विषयों पर संवाद और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जागृति फैलाता आ रहा है।

विचारों का कर रहे प्रचार
23 अगस्त को यह टीम बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय से निकली। आगे मिर्जापुर, रीवा, सतना, कटनी, जबलपुर, सिवनी, नागपुर होते हुए 7 सितंबर को सेवाग्राम आश्रम, वर्धा, पहुंचेगी। टीम के सदस्य सेवाग्राम पहुंचकर 8 सिंतबर को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में भाग लेंगे। 23 अगस्त का ऐतिहासिक दिन जब राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पुणे की जेल से सात दिवसीय उपवास के बाद रिहा किया गया था उसी ऐतिहासिक दिन पर यह साइकिल यात्रा बीएचयू से प्रारंभ हुई और यात्रा मार्ग में गांधी के जीवन दर्शन को छात्र-छात्राएं और सामान्य जन के बीच ले जाने का काम किया जा रहा है।

ये हैं शामिल

साइकिल यात्रा का नेतृत्व विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. बाला लखेंद्र कर रहे हैं। इस साइकिल रैली में भाग लेने वालों में आर्य महिला पी.जी. कॉलेज के डॉ. मनीष तिवारी, बलवंत, राजन कुमार, विनायक झा, श्याम बदन कुमार, अभिषेक कुमार, दिव्य प्रकाश पाठक, रोहित कुमार कनौजिया, राहुल कुमार यादव, अनीश कुमार, नयन आनंद, नितीश कुमार सुमन, निखिल प्रताप सिंह, हिमांशु यादव, सुभाष सिंह, सुजीत कुमार यादव आदि प्रमुख है।

Created On :   6 Sep 2019 10:17 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story