हादसे का शिकार होते बचा मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर 

Chief ministers helicopter survived from accident
हादसे का शिकार होते बचा मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर 
हादसे का शिकार होते बचा मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का हेलिकाप्टर लैंड करते समय हादसे का शिकार होते-होते बाल-बाल बच गया। शुक्रवार को रायगढ़ के पेण में मुख्यमंत्री की सभा थी। इस सभा के लिए मुख्यमंत्री हेलिकाप्टर से पेण के बोरगांव में उतर रहे थे लेकिन बोरगांव में बारिश होने के कारण हेलिकाप्टर के पहियों में कीचड़ लग गई। इस वजह से पायलट को हेलिकाप्टर को लैंड करने में मुश्किल हुई। कुछ समय के लिए पायलट का हेलिकाप्टर पर नियंत्रण छूटता नजर आया लेकिन पायलट ने हेलिकाप्टर पर काबू पा लिया। हेलिकाप्टर से उतरने के बाद मुख्यमंत्री ने पेण की सभा को संबोधित किया। इस सभा में मुख्यमंत्री ने घटना का कोई उल्लेख नहीं किया। मुख्यमंत्री सभा खत्म होने के बाद वे ठाणे के उल्हासनगर की सभा के लिए रवाना हो गए। पुलिस अफसरों ने बताया कि मुख्यमंत्री पूरी तरह से सुरक्षित हैं। दूसरी ओर प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता केशव उपाध्ये ने दावा किया कि मुख्यमंत्री के हेलिकाप्टर की ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। हेलिकाप्टर की लैंडिंग करते समय पायलट सावधानी बरतते ही हैं। 
 

Created On :   11 Oct 2019 4:50 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story