दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष के नाम का ऐलान आज, ये बड़े नाम रेस में सबसे आगे

दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष के नाम का ऐलान आज, ये बड़े नाम रेस में सबसे आगे

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। दिल्ली कांग्रेस की कमान किसके हाथों में सौंपी जाएगी ? इस बात का ऐलान आज (शुक्रवार) हो जाएगा। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी इस रेस में शामिल कई नामों में से किसी एक नाम पर मुहर लगाएंगी। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन के बाद से ही यह पद लगभग ढाई महीने से खाली है। लेकिन अब यह पद पार्टी आलाकमान द्वारा किसी योग्य नेता को सौंप दिया जाएगा। अध्यक्ष पद की रेस में 9 नेता शामिल हैं, जिनमें दिल्ली के पूर्व अध्यक्षों के नाम भी जुड़े हुए हैं।

अध्यक्ष पद की रेस दिल्ली के 4 पूर्व अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा, अजय माकन, अरविंदर सिंह लवली और जेपी अग्रवाल का नाम आगे चल रहा है। शीला दीक्षित के बेटे और वरिष्ठ नेता संदीप दीक्षित भी इस रेस में पीछे नहीं है। सोनिया गांधी इस संबंध में प्रदेश प्रभारी पीसी चाको सहित लगभग 50 नेताओं से चर्चा कर चुकी है। इन नेताओं में जिला अध्यक्ष से लेकर बड़े नेता भी शामिल रहे हैं। 

जानकारी के मुताबिक कांग्रेस के तीन कार्यकारी अध्यक्ष राजेश लिलोठिया, देवेन्द्र यादव और हारून यूसुफ में से किसी को भी हाईकमान द्वारा अध्यक्ष का प्रभार सौंपा जा सकता है। वहीं अध्यक्ष पद के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भगवत झा आजाद के बेटे कीर्ति आजाद का नाम भी चर्चा में बना हुआ है।

Created On :   11 Oct 2019 3:46 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story