कांग्रेस के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने दिया इस्तीफा, BJP में होंगे शामिल 

Congress Rajya Sabha MP Sanjay Singh resigns from party, likely to join BJP
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने दिया इस्तीफा, BJP में होंगे शामिल 
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने दिया इस्तीफा, BJP में होंगे शामिल 
हाईलाइट
  • संजय सिंह ने कहा
  • मैंने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी है
  • राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया है
  • कल बीजेपी में शामिल हो जाऊंगा
  • संजय सिंह ने कांग्रेस और राज्यसभा सदस्य पद से दिया इस्तीफा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मंगलवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। अब वह बीजेपी में शामिल होंगे। इस्तीफा देने के बाद संजय सिंह ने कहा, मैंने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी है, राज्यसभा के सदस्य पद से भी इस्तीफा दे दिया है, कल (31 जुलाई) बीजेपी में शामिल हो जाऊंगा।

संजय सिंह ने कहा, कांग्रेस पार्टी अभी भी अतीत में है, भविष्य से अनजान है। आज देश पीएम मोदी के साथ है और अगर देश उनके साथ है, तो मैं उनके साथ हूं। मैं कल बीजेपी में शामिल हो जाऊंगा। मैंने पार्टी और राज्यसभा की सदस्यता दोनों से इस्तीफा दे दिया है।

संजय सिंह की पहली पत्नी गरिमा सिंह अमेठी से बीजेपी की विधायक हैं। गांधी परिवार के करीबी माने जाने वाले सजय सिंह अमेठी के राज परिवार से आते हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में संजय सिंह ने सुल्तानपुर संसदीय सीट से चुनावी मैदान में उतरे थे, लेकिन अपनी जमानत भी नहीं बचा सके। मेनका गांधी ने उन्हें सुलतानपुर से हराया है। संजय सिंह असम से राज्यसभा सदस्य हैं। उनका कार्यकाल अभी एक साल का बचा हुआ है। इसके बावजूद उन्होंने राज्यसभा और कांग्रेस छोड़ने का ऐलान कर दिया है।

Created On :   30 July 2019 9:10 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story