CWC की बैठक खत्म, रात तक हो सकता है कांग्रेस अध्यक्ष के नाम का ऐलान

Congress Working Committee meeting Today, New Congress president, Rahul Gandhi, sonia gandhi
CWC की बैठक खत्म, रात तक हो सकता है कांग्रेस अध्यक्ष के नाम का ऐलान
CWC की बैठक खत्म, रात तक हो सकता है कांग्रेस अध्यक्ष के नाम का ऐलान
हाईलाइट
  • नए अध्यक्ष को लेकर मुकुल वासनिक
  • मल्लिकार्जुन खड़गे
  • अशोक गहलोत सहित कई नेताओं के नाम की चर्चा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में मिली हार को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष पद से राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद से पार्टी को नए चीफ का इंतजार है। नए अध्यक्ष के लिए आज (10 अगस्त) बुलाई गई कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक खत्म हो गई। दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में बैठक के दौरान नए अध्यक्ष के लिए मंथन किया गया, लेकिन बैठक के बीच नया मोड़ आ गया। सोनिया गांधी ने अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया में शामिल होने से मना कर दिया। बैठक के बाद कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने बताया, आज रात 8.30 बजे फिर से बैठक होगी और नए अध्यक्ष के नाम का ऐलान रात 9 बजे तक किया जा सकता है।

बता दें कि, सोनिया गांधी कार्यसमिति की बैठक से बाहर चली गई थीं। उन्होंने बताया, अगला कांग्रेस अध्यक्ष चुनने के लिए हम (सोनिया और राहुल गांधी) परामर्श प्रक्रिया का हिस्सा नहीं होंगे। वर्किंग कमेटी की बैठक दोबारा होगी। सोनिया ने कार्यसमिति की कमेटियों में उनका नाम डाले जाने पर भी आपत्ति जताई है।

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, रणदीप सुरजेवाला और केसी वेणुगोपाल सहित कई नेता CWC की बैठक में मौजूद हैं। पार्टी के नए अध्यक्ष को लेकर मल्लिकार्जुन खड़गे, अशोक गहलोत, मुकुल वासनिक, सुशील कुमार शिंदे सहित कई वरिष्ठ नेताओं के नामों की चर्चा है।

ये भी कहा जा रहा है कि, CWC की बैठक में फिलहाल अंतरिम अध्यक्ष चुना जाएगा। कुछ महीनों बाद कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव करवाए जा सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक अध्यक्ष पद की रेस में सबसे आगे हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे भी दावेदार हैं।

अंतरिम अध्यक्ष चुनने के लिए कांग्रेस कार्यसमिति को पांच भागों में बांटा गया है। इनमें राहुल गांधी और सोनिया गांधी का भी नाम है। इसको लेकर भी सोनिया ने कहा, हमारा नाम डालना ठीक नहीं।

  • ईस्ट जोन- इस जोन में सोनिया गांधी, तरुण गोगोई, कुमारी शैलजा, केसी वेणुगोपाल, जितेंद्र सिंह, आरपीएन सिंह, दीपेंद्र हुड्डा, पीएल पुनिया, शक्तिसिंह गोहिल शामिल हैं। इस जोन में बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल राज्य शामिल हैं।
     
  • वेस्ट जोन- इसमें गुजरात, दादर नगर हवेली, दमन दिव, गोवा, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, मुम्बई और राजस्थान शामिल हैं। इस जोन में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, गुलाम नबी आजाद, मोतीलाल वोरा, एके एंटनी, सिद्दारमैया, जितिन प्रसाद, कुलदीप विश्नाई और श्रीनिवासन बीवी शामिल हैं।
     
  • नार्थ जोन- इसमें दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश राज्य हैं। नॉर्थ जोन में प्रियंका गांधी, अविनाश पांडे, पी चिदंबरम, ज्योतिरादित्य सिंधिया, पीसी चाको और आशा कुमारी शामिल हैं। 
     
  • नार्थ ईस्ट जोन- इसमें अम्बिका सोनी, अहमद पटेल, हरीश रावत, दीपक बाबरिया, मीरा कुमार, ओमान चांडी और सचिन राव शामिल हैं। इस जोन में अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड, मेघालय, सिक्किम और त्रिपुरा शामिल हैं।
     
  • साउथ जोन- इसमें मनमोहन सिंह, आनंद शर्मा, मुकुल वासनिक, रणदीप सुरजेवाला, राजीव साठव, अधीर रंजन चौधरी शामिल हैं। इस इलाके में आंध्र प्रदेश, कर्णाटक, केरल, तेलंगाना, तमिलनाडु, लक्षद्वीप और पुदुचेरी शामिल हैं।

 

कांग्रेस कार्य समिति की बैठक से एक दिन पहले यानी शुक्रवार को राहुल गांधी ने पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक के दौरान कई सुझाव दिए। राहुल ने पार्टी के नेताओं से कहा, इस बार केवल कांग्रेस वर्किंग कमेटी अकेले अध्‍यक्ष का फैसला नहीं करेगी, बल्कि कांग्रेस की प्रदेश कमेटियां और पार्टी की अन्‍य इकाई मिलकर इस पर फैसला करेंगी।

Created On :   10 Aug 2019 3:13 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story