भीमा कोरेगांव विवाद को लेकर विदर्भ में जगह-जगह हुआ प्रदर्शन, बसों में की तोड़फोड़

demonstrations in all over Vidyarbha for Bhima Koregaon controversy
भीमा कोरेगांव विवाद को लेकर विदर्भ में जगह-जगह हुआ प्रदर्शन, बसों में की तोड़फोड़
भीमा कोरेगांव विवाद को लेकर विदर्भ में जगह-जगह हुआ प्रदर्शन, बसों में की तोड़फोड़

डिजिटल डेस्क, नागपुर। भीमा कोरेगांव घटना के बाद विदर्भ में जगह-जगह प्रदर्शन हुआ। उपराजधानी में गुस्साए लोगों ने चक्काजाम किया। हालांकि इस मौके पर पुलिस ने चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की थी। जिससे प्रदर्शन उग्र रूप नहीं ले सका। इसके अलावा गडचिरोली, गोंदिया, अमरावती, वर्धा, हिंगणघाट, पुलगांव, आर्वी  यवतमाल रोड स्थित भीम नगर, सिंधी मेघे में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया गया। बोरगांव मेघे रोड के बिजली विभाग कार्यालय के सामने मंगलवार की दोपहर में अज्ञात लोगों ने टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। वर्धा-हिंगणघाट मुख्य मार्ग पर टायर जलाने से करीब आधा घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस को जानकारी मिलने पर पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचा। इसके बाद आग बुझाई गई। तब तक यातायात प्रभावित रहा। 19 पुलिस थानों के अधिकारी और सिपाहियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। घटना को देखते हुए कई संगठनों ने व्यापारियों से बंद में सहयोग की अपील की है।

                                  
 

दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करें

हिंगणघाट में भीमसैनिकों ने जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सडक पर टायर जलाए गए। मृतक के परिवार को 25 लाख का मुआवजा देने से सहित दोषियों के साथ पुलिस कर्मचारियों पर मामला दर्ज करने की मांग की गई। 
प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

चंद्रपुर में भी हमले का विरोध किया गया। भारिप बहुजन महासंघ की भद्रावती शाखा ने मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की। बल्लारपुर में प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। 

Image result for भीमा कोरेगांव विवाद

धामणगांव रोड पर बस के कांच फोड़े 

यवतमाल और धामणगांव रास्ते के नागपुर बायपास पर मंगलवार की दोपहर रापनि बस के कांच फोड़े गए। बोरी अरब, आर्णी, मारेगांव, में भी विरोध प्रदर्शन किया गया। इस घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ है। 

आर्णी बंद का मिलाजुला असर

आर्णी में बंद का मिला जुला असर देखने को मिला। संगठन ने अपनी मांगों का ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। शाम 4 बजे मोटरसाइकिल रैली निकाली गई।

Created On :   2 Jan 2018 3:22 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story