अगर खराब निकले पूजा का नारियल तो समझें...

Facts about the rotten coconut in hindu religion
अगर खराब निकले पूजा का नारियल तो समझें...
अगर खराब निकले पूजा का नारियल तो समझें...

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कई बार नारियल चढ़ाते वक्त वह खराब निकल जाता है, और हम अनिष्ट की आशंका से भयभीत हो जाते हैं, ऐसा हमेशा नहीं होता। आज हम आपको यहां नारियल से जुड़ी कुछ ऐसी ही बातों के बारे में बताने जा रहे हैं...

लक्ष्मी प्रतीक
नारियल को मां लक्ष्मी का प्रतीक‌ माना जाता है। उनकी पूजा में नारियल का होना जरूरी होता है। महिलाएं कभी नारियल नहीं फोड़ती, इसका मतलब नारियल को एक जीव की संज्ञा दी गई है, जबकि महिला जन्मदात्री हैं। 

मतलब अशुभ नहीं
पूजा में नारियल चढ़ाते ही वह खराब निकल जाता है। इसका मतलब अशुभ ही है ये जरुरी नहीं, ऐसी मान्यता है कि भगवान आपसे प्रसन्न हैं और आपका चढ़ाया प्रसाद उन्होंने स्वीकार कर लिया। ये मनोकामना पूर्ण करने के भी संकेत बताए गए हैं। 

संकट के संकेत
ऐसा भी कहा जाता है कि आपके आराध्य आप पर आने वाले किसी संकट के संकेत नारियल के माध्यम से देते हैं।  

नारियल फोड़ते समय अगर आपका नारियल सही निकले तो उसे सभी के बीच बांट देना चाहिए। ऐसा करना शुभ होता है। 

Created On :   11 Aug 2017 5:29 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story