महिला हॉकी वर्ल्ड कप में सामने आई बड़ी चूक, तिरंगे से गायब कर दिया अशोक चक्र

FIH made mistake during promotional event for womens hockey world cup
महिला हॉकी वर्ल्ड कप में सामने आई बड़ी चूक, तिरंगे से गायब कर दिया अशोक चक्र
महिला हॉकी वर्ल्ड कप में सामने आई बड़ी चूक, तिरंगे से गायब कर दिया अशोक चक्र
हाईलाइट
  • अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) की बड़ी चूक।
  • फोटो शूट में फ्लैग से गायब हुआ अशोक चक्र।
  • हॉकी वर्ल्ड न्यूज ने इस फोटो को ट्वीटर पर शेयर किया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) की एक बड़ी चूक सामने आई है। दरअसल FIH ने 18 जुलाई को आगामी महिला हॉकी वर्ल्ड कप के लिये सभी 16 टीम के कप्तानों को टेम्स नदी के किनारे फोटो सेशन के लिए बुलाया था। इन खिलाड़ियों ने अपने-अपने राष्ट्रीय ध्वज और ट्रॉफी के साथ खड़े होकर फोटो शूट करवाया। भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान ने भी राष्ट्रीय ध्वज के आगे खड़े होकर फोटो शूट कराया, लेकिन जिस झंडे के आगे वो खड़ी थी उसमें से अशोक चक्र गायब था। हॉकी वर्ल्ड न्यूज ने इस फोटो को ट्वीटर पर शेयर किया है। ऐसे में अब FIH पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं। बता दें कि भारत के नरिंदर बत्रा FIH के वर्तमान अध्यक्ष हैं।

 

 


21 जुलाई को इंग्लैंड के खिलाफ पहला मैच
भारतीय महिला हॉकी टीम आठ सालों बाद हॉकी वर्ल्ड कप में भाग लेगी। टीम 21 जुलाई को इंग्लैंड के खिलाफ अपने वर्ल्डकप अभियान की शुरुआत करेगी। इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम को पूल-B में ओलंपिक चैंपियन इंग्लैंड, अमेरिका और आयरलैंड जैसी टीमों के साथ रखा गया है। हाल ही में भारतीय टीम ने एशिया कप भी जीता था। इस जीत के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम आत्मविश्वास से लबरेज है। टीम की कमान रानी रामपाल को सौंपी गई है। भारतीय टीम में एक्सपीरियंस की बात की जाए तो दो खिलाड़ियों (रानी रामपाल और दीपिका) को छोड़कर बाकी सभी खिलाड़ी नई हैं।

वर्ल्डकप के लिए बिल्कुल तैयार
रानी ने कहा, "हम वर्ल्डकप के लिए बिल्कुल तैयार हैं। एशिया कप जीत ने इस टीम में एक नया जोश भर दिया है। मैं उम्मीद करती हूं कि इस वर्ल्डकप में टीम बेहतर प्रदर्शन करेगी।" वहीं भारतीय टीम की शानदार स्ट्राइकर वंदना ने कहा कि लंदन विश्व कप में भारतीय टीम की सोच मेजबान इंग्लैंड को उसी के घर में हराकर अच्छी शुरुआत करने की है। हम ऐसा पहले भी कर चुके हैं। उन्होंने कहा, "विश्व कप में हमारा पहला लक्ष्य क्वॉर्टर फाइनल तक पहुंचने का होगा। हमारी टीम में इसे हासिल करने का दम है।"

एक्जीबिशन भी किया जाएगा आयोजित
इस वर्ल्डकप से पहले एलिजाबेथ ओलंपिक पार्क में एक एक्जीबिशन आयोजित किया जाएगा। इसमें हॉकी के पिछले 50 सालों के इतिहास को चित्रों के माध्यम से दिखाया जाएगा। साथ ही हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले ध्यानचंद और महिला हॉकी की महानतम खिलाड़ियों में से एक नेहा सिंह के चित्रों को भी दिखाया जाएगा।

 

Created On :   19 July 2018 6:00 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story