अंतिम मतदाता सूची : एक करोड़ हैं युवा वोटर, 34 दिनों में बढ़े 4 लाख 90 हजार मतदाता

Final voter list: one crore young voters, 4,90,000 voters increased in 34 days
अंतिम मतदाता सूची : एक करोड़ हैं युवा वोटर, 34 दिनों में बढ़े 4 लाख 90 हजार मतदाता
अंतिम मतदाता सूची : एक करोड़ हैं युवा वोटर, 34 दिनों में बढ़े 4 लाख 90 हजार मतदाता

डिजिटल डेस्क, मुंबई। विधानसभा चुनाव में राज्य के कुल 8 करोड़ 99 लाख 36 हजार 261 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके पहले 31 अगस्त को जारी अंतिम मतदाता सूची में 8 करोड़ 94 लाख 46 हजार 211 मतदाता शामिल थे। उसके बाद भी चुनाव आयोग ने नामांकन की अंतिम तिथि तक वोटर बनने के लिए आवेदन मंगाए थे। इसके चलते गत 34 दिनों के भीतर और 4 लाख 90 हजार लोगों ने अपने नाम मतदाता सूची में शामिल कराए हैं। 4 अक्टूबर को जारी फाईनल वोटर लिस्ट के अनुसार राज्य में 4 करोड़ 68 लाख 75 हजार 750 पुरुष, 4 करोड़ 28 लाख 43 हजार 635 महिला मतदाताओं के अलावा 2634 किन्नर मतदाता हैं। 

जिला      मतदान केंद्र      पुरुष    महिला     किन्नर   कुल मतदाता

नागपुर       4412       2134932  2036389  99    4171420 
अकोला      1703        813756   763670    50   1577467
वाशिम       1052       500451   458090   10    958551
अमरावती    2628      1259644  1189373  43  2449060
वर्धा            1316       5885547   561397   14   1149958
गोंदिया        1282      545404     552862   04   1098270
गडचिरोली     932       393186     382181     02   775369
चंद्रपुर         2098       962378     913951     22   1876351
यवतमाल    2499       1125956   1048301    30   2174287
औरंगाबाद   3024       1505291   1348964   25   2154280
नाशिक        4579       2376405   2168209   27   4544641
मुंबईउपनगर 7397       3947385   3315336   528  7263249
मुंबई शहर    2594       1371140    1138181   132   2509453

राज्य में एक करोड़ युवा वोटर 

प्रदेश में 1 करोड़ 6 लाख 76 हजार 13 युवा वोटर हैं। इसमें 60 लाख 93 हजार 518 युवक और 45 लाख 81 हजार 884 युवतियां शामिल हैं। जबकि 611 किन्नर मतदाता हैं। ये युवा वोटर 18 से 25 आयु वर्ग के हैं। बुधवार को चुनाव आयोग की ओर से यह जानकारी दी गई। 

Created On :   9 Oct 2019 3:42 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story