साढ़े तीन करोड़ के पुराने नोट बदलते 5 पकड़ाए, कांग्रेस पार्षद भी शामिल

Five people including a Congress leader arrested with old notes
साढ़े तीन करोड़ के पुराने नोट बदलते 5 पकड़ाए, कांग्रेस पार्षद भी शामिल
साढ़े तीन करोड़ के पुराने नोट बदलते 5 पकड़ाए, कांग्रेस पार्षद भी शामिल
हाईलाइट
  • 500 और 1000 के पुराने नोटों के साथ पांच लोग गिरफ्तार।
  • अहमदनगर का एक कांग्रेसी पार्षद भी शामिल।
  • करीब साढ़े तीन करोड़ रूपये जब्त किए।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश में नोटबंदी के बाद 500 हजार 1000 के नोट चलन से बाहर हो गए थे। ऐसे नोटों को बैंक में जमा कर दिया गया था। बावजूद महाराष्ट्र में 5 लोगों के पास से करीब तीन करोड़ रुपये की कीमत के चलन से बाहर चले गए नोट जब्त किए गए हैं। इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिनमें अहमदनगर का एक कांग्रेसी पार्षद भी शामिल है। जब्त किए गए नोटों में 500 और 1000 रुपए पुराने नोट हैं।

 



कांग्रेस पार्षद के अलावा पुणे निवासी विजय शिंदे, आदित्य घवन,  नवनाथ भंदागले और सतारा निवासी सूरज जगताप को हिरासत में लिया गया है। पुणे के खडक पुलिस थाने के अनुसार संगामनेर नगर परिषद के कांग्रेस पार्षद नोटों की अदला-बदली करने के लिए गए पांच लोगों में शामिल थे और उन्हें कल रात पुलिस ने हिरासत में ले लिया। यहां के रविवार पेठ इलाके में चलन से बाहर चले गए नोटों की अदला-बदली करने की कोशिश के दौरान ये गिरफ्तारियां हुईं। यह कार्रवाई पुलिस को मिली एक सूचना के आधार पर की गई थी। फिलहाल पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि वो ये नोट किसके साथ अदला बदली करना चाहते थे।
 

 

 

 

Created On :   21 July 2018 5:02 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story