दिल्ली बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष मांगे राम का निधन, शाह-सुषमा ने दी श्रद्धांजलि

दिल्ली बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष मांगे राम का निधन, शाह-सुषमा ने दी श्रद्धांजलि
हाईलाइट
  • BJP के पूर्व अध्यक्ष मांगे राम गर्ग का रविवार को निधन हो गया
  • दिल्ली की राजनीति को एक और झटका

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली की राजनीति को एक और बड़ा झटका लगा है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष मांगे राम गर्ग का रविवार (21 जुलाई) को निधन हो गया। उन्होंने उत्तरी दिल्ली के एक्शन बालाजी अस्पताल में सुबह 7.30 बजे अंतिम सांस ली। 

बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बीजेपी के पूर्व दिल्ली अध्यक्ष मांगे राम गर्ग को श्रद्धांजलि दी। 

गृह मंत्री अमित शाह ने BJP के पूर्व दिल्ली अध्यक्ष मांगे राम गर्ग को श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर मांगे राम गर्ग के निधन पर शोक व्यक्त किया। 

मांगे राम गर्ग 2003 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में पहली बार जीत दर्ज की थी और विधायक बने थे। पेशे से वह हलवाई थे। पिछले काफी दिनों से मांगे राम बीमार चल रहे थे, जिसके बाद उन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार को उनका निधन हो गया। गौरतलब है कि एक दिन पहले यानी शनिवार को ही कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का निधन हो गया था।

लोकसभा चुनाव 2019 में दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी को मजबूत करने के लिए मांगे राम गर्ग को अहम जिम्मेदारी दी गई थी। उन्हें सामाजिक व स्वयंसेवी संगठनों से संपर्क करके उन तक मोदी सरकार की उपलब्धियां और पार्टी की नीतियों को पहुंचाने के लिए बनाई गई समिति में शामिल किया गया था।

Created On :   21 July 2019 3:40 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story