देश भर में धूमधाम से मनाया जा रहा है गणेश उत्सव, पंडालों में विराजमान हुए गणपति

देश भर में धूमधाम से मनाया जा रहा है गणेश उत्सव, पंडालों में विराजमान हुए गणपति
हाईलाइट
  • देशभर में मनाया जा रहा है गणेश उत्सव
  • प्रधानमंत्री मोदी देशवासियों को दी गणेश उत्सव की बधाई
  • सुबह से मंदिरों में लगा भक्तों का तांता
  • मुंबई के सिद्धि विनायक मंदिर में की गई विशेष आरती

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश भर में आज गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जा रहा है। घरों से लेकर सड़कों तक जगह-जगह भगवान श्री गणेश की छोटी-बड़ी प्रतिमाओं की स्थापना की जा रही है। आर्थिक राजधानी मुंबई में बड़े उत्साह और उमंग के साथ भगवान गणेश के बड़े-बड़े पंडाल बनाए गए हैं। मुंबई में गणेशोत्सव का पर्व अलग ढंग से मनाया जाता है। इस पर्व की सबसे ज्यादा धूम मुंबई में ही होती है। यहां हर गली मोहल्ले में भगवान गणेश की प्रतिमा विराजमान होती है। गुरुवार सुबह से सिद्धि विनायक मंदिर में भक्तों का तांता लगा हुआ है। इसके अलावा मुंबई में प्रसिद्ध लालबाग के राजा की 22 फीट ऊंची मूर्ति बनाई गई है। मुंबई के अलावा राजधानी दिल्ली, लखनऊ, बनारस, रायपुर, भोपाल, इंदौर समेत देश के सभी शहरों में गणेश उत्सव बड़े धूम-धाम से मनाया जा रहा है। 



कारोबारी मुकेश अंबानी भी अपने घर एंटीलिया में डेढ़ दिन के लिए गणेश स्थापना करते हैं। वहीं तमामा सेलेब्स भी अपने घरों में गणेश स्थापना करते हैं और बड़ी ही धूमधाम से गणेशोत्सव मनाते हैं। 10 दिनों तक यहां गणेश जी की पूजा-अर्चना की जाएगी। इस बार ईको फ्रेंडली गणेश प्रतिमाएं स्थापित की जा रही हैं। 

Created On :   13 Sep 2018 2:34 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story