शादी के बंधन में बंधे सिंगर एड शीरन और चैरी, सॉन्ग लॉन्च के मौके पर दी सूचना

शादी के बंधन में बंधे सिंगर एड शीरन और चैरी, सॉन्ग लॉन्च के मौके पर दी सूचना
शादी के बंधन में बंधे सिंगर एड शीरन और चैरी, सॉन्ग लॉन्च के मौके पर दी सूचना
शादी के बंधन में बंधे सिंगर एड शीरन और चैरी, सॉन्ग लॉन्च के मौके पर दी सूचना

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। हॉलीवुड सिंगर एड शीरन ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड चैरी सीबर्न के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। इस बात का खुलासा सिंगर ने खुद अपने गाने रिमेम्बर द नेम लॉन्चिग के दौरान किया। उन्होंने बताया कि यह गाना शादी से पहले लिखा गया था और वह इस बात को जानते थे कि जब तक गाना रिलीज होगा हम दोनों शादी कर चुके होंगे। इस बात से सिंगर के फैंस बहुत खुश हुए। 

हालांकि पिछले साल ही दोनों सगाई कर चुके थे। बताया जा रहा है कि चेरी और शीरन एक दूसरे को स्कूल के समय से जानते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वह अपनी पत्नी से बहुत प्यार करते हैं और इस बात से हैरान हैं कि दुनिया में इतने लोग होने के बावजूद चैरी ने पति के रूप में उन्हें चुना।

अपने कॅरियर के बारे में बात करते हुए शीरन ने कहा कि उन्होंने महज 4 साल की उम्र से चर्च में गाना शुरु कर दिया। इसके बाद उनके गाने के वीडियो यूट्यूब पर दिखने लगे। लेकिन वे लाइम लाइट में तब आए, जब उन्होंने टेलर स्विफ्ट के चौथे स्टूडियो एलबम "रेड" में गेस्ट अपीरियंस की थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Got myself a fiancé just before new year. We are very happy and in love, and our cats are chuffed as well xx

A post shared by Ed Sheeran (@teddysphotos) on

सिंगर को उकनी बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए ब्रिट अवॉर्ड्स और ब्रिटिश ब्रेकथ्रू अवॉर्ड्स मिल चुके हैं। 2017 रिलीज हुआ उनका "शेप ऑफ यू" गाना इतना लोकप्रिय हुआ कि उसे ब्रिटेन में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में पसंद किया गया।

हालही में फोर्ब्स (Forbes) द्वारा जारी की गई टॉप रईस एक्टर की लिस्ट में उनका नाम पांचवे नंबर पर है। इस साल उन्होंने 751 करोड़ रुपये की कमाई की है। 

Created On :   18 July 2019 4:44 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story