वंदे भारत एक्सप्रेस: आठ घंटे में तय होगा दिल्ली से कटरा का सफर, शाह ने दिखाई हरी झंडी

वंदे भारत एक्सप्रेस: आठ घंटे में तय होगा दिल्ली से कटरा का सफर, शाह ने दिखाई हरी झंडी

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। नई दिल्ली से वैष्णो देवी कटरा तक का सफर तय करने वाले रेल यात्रियों को मोदी सरकार ने बड़ी सौगात दी है।गृहमंत्री अमित शाह ने आज (गुरुवार) हरी झंडी दिखाकर नई दिल्ली स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ किया। इस मौके पर रेल मंत्री पीयूष गोयल भी मौजूद थे। देश की सबसे तेज रफ्तार से चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (22439 व 22440) महज 8 घंटे में दिल्ली से कटरा तक का सफर तय करेगी। पहले ये सफर तय करने में 12 घंटे का समय लगता था। अब वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों की 4 घंटे बच जाएंगे। बता दें कि भले इसका शुभारंभ आज हुआ है, लेकिन नियमित रूप से ये सेवा 5 अक्टूबर से मंगलवार को छोड़कर प्रतिदिन चलेगी। इसके लिए बुकिंग भी शुरू हो चुकी है।

वंदे भारत एक्सप्रेस लान्च करने के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि रेल मंत्री पीयूष गोयल के नेतृत्व में काम कर रहे पूरे रेल विभाग के सभी लोगों को हृदय से बहुत-बहुत बधाई देना चाहता हूं कि आपने जम्मू-कश्मीर को आज नवरात्रि के शुभ अवसर पर एक बहुत बड़ा तोहफा देने का काम किया है। उन्होंने आगे कहा कि 2014 में जबसे नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने, तबसे सभी यात्रा स्थानों तक सभी यात्री सुगमता और सरलता से पहुंच सके, इसके लिए सरकार ने बहुत से कदम उठाए हैं। 

अमित शाह ने कहा कि आज हाईस्पीड वंदे भारत रेलगाड़ी माता वैष्णो देवी के दरबार में जाएगी। इससे एक नई शुरुआत वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए होने जा रही है। 17 फरवरी को वंदे भारत एक्सप्रेस दिल्ली से वाराणसी के लिए शुरू की गई। प्रधानमंत्री मोदी ने रेल विभाग के सामने एक कल्पना रखी की धीरे-धीरे हाईस्पीड ट्रेन का भारत में एक जाल बिछाया जाए।

 

 

जाने वंदे भारत एक्सप्रेस से जुड़ी खास बातें

  • जम्मू से दिल्ली तक का ट्रेन का एसी चेयर का न्यूनतम किराया 1365 और अधिकतम 3014 रुपये होगा। 
  • ट्रेन में सीसीटीवी, वाई-फाई, बॉयोवैक्यूम टॉयलेट, जीपीएस सिस्टम, आरामदायक चेयर की सुविधा है। 
  • ट्रेन की शीशे को खास तरीके से बनाया गया है। इस पत्थर का असर नहीं होगा। 
  • ट्रेन रफ्तार 130 किलोमीटर प्रतिघंटे से लेकर 180 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी।
  • बता दें कि पहली वंदे भारत ट्रेन जब ट्रैक पर उतरी थी तो पत्थरबाजों ने कई बार इसे निशाना बनाया। अब पत्थर फेंके जाने का असर इस पर नहीं पड़ेगा और यात्री भी बिना डर के यात्रा कर सकेंगे।
  • ट्रैक पर फेंसिंग नहीं होने के कारण तेज रफ्तार से चलने वाली ट्रेनों से जानवर अक्सर मारे जाते हैं। इससे ट्रेन को भी क्षति पहुंचती है। इसे ध्यान में रखकर ट्रेन को इस तरह तैयार किया गया है कि जानवर ट्रेन के भीतर नहीं फंसे। जानवर जैसे ही ट्रेन से टकराएगा तो सेफ गार्ड उसे ट्रैक से अलग फेंक देगा। 
  • पहली वंदे भारत में पेंट्री की सुविधा नहीं होने से खाना परोसने में परेशानी हो रही थी। दिल्ली-कटड़ा के बीच चलने वाली दूसरी वंदे भारत ट्रेन में अलग से पेंट्री के लिए जगह की व्यवस्था की गई है। 
  • विमान की तर्ज पर खाने को गर्म करने की व्यवस्था होगी। आइसक्रीम रखने की भी अलग से व्यवस्था है।
  • ट्रेन का स्टाफ डिजाइनर ड्रेस में दिखेगा। मशहूर फैशन डिजाइनर रितु बेरी के डिजाइन किए सूट में स्टाफ यात्रियों के टिकट चेक करेगा और उनका स्वागत करेगा। 
  • इस ट्रेन के ड्राइवर को विमान की तरह ही कैप्टन कहा जाएगा। खाना परोसने वाले परिचारक भी एक जैसी ड्रेस में दिखेंगे।
  • वंदे भारत एक्सप्रेस में ऑटोमेटिक दरवाजा मुख्य गेट पर तो होगा ही, कोच के अंदर भी सेंसरयुक्त गेट होगा। 
  • यात्री जैसे ही दरवाजे के समीप पहुंचेंगे, यह स्वत: खुल जाएगा। 
  • रीडिंग ग्लास भी सिर्फ छू लेने मात्र से जलेगा और बुझ जाएगा।
  •  नई वंदे भारत में आरामदायक सीटों की व्यवस्था की गई है। 
  • यह सीट 180 डिग्री पर घूम भी सकती है। इसका फायदा यह होगा कि चार लोग एक साथ यात्रा कर रहे तो सीट घुमाकर आमने-सामने बैठ सकेंगे। 
  • इस ट्रेन में यात्रियों को सभी आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। 
  • ट्रेन के 16 कोच में 14 चेयर कार और 2 एग्जीक्यूटिव क्लास चेयर कार कोच होंगे। चेयर कार कोच में 78 कुर्सियां हैं। एग्जीक्यूटिव क्लास में 52 यात्री सफर करेंगे।
  • सुबह 6 बजे चल दोपहर 2 बजे पहुंचेगी कटरा
  • ट्रेन नई दिल्ली स्टेशन से सुबह 6 बजे चलेगी।
  • अंबाला स्टेशन पर यह 8:10 बजे पहुंचेगी। इसके बाद 9:19 बजे लुधियाना, 12:38 बजे जम्मू और दोपहर दो बजे कटड़ा स्टेशन पर पहुंचेगी।
  • वापसी दिशा में कटड़ा से ट्रेन तीन बजे चलेगी। शाम 4:13 बजे यह जम्मू, 7:32 बजे लुधियाना, रात 8:48 बजे अंबाला कैंट पहुंचेगी।
  • नई दिल्ली स्टेशन पर ट्रेन रात के 11 बजे पहुंच जाएगी। ट्रेन हर स्टेशन पर महज दो मिनट के लिए ही रुकेगी।

Created On :   3 Oct 2019 3:19 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story