प्रिया प्रकाश की फिल्म के गाने पर FIR, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप

प्रिया प्रकाश की फिल्म के गाने पर FIR, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप

डिजिटल डेस्क,हैदराबाद। अपनी आंखों के इशारों से रातों-रात करोड़ों लोगों की फेवरेट बनी प्रिया प्रकाश वॉरियर की फिल्म को लेकर अब विवाद भी शुरू हो गया है। फिल्म के एक गाने को लेकर एक विशेष धर्म समुदाय के लोगों ने FIR दर्ज कराई है। उनका कहना है कि गाने के बोल के कारण उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहंची है। 

गौरतलब है कि मलयाली फिल्म "ओरू अडार लव" से प्रिया प्रकाश वॉरियर डेब्यू कर रहीं है। इसी फिल्म के एक गाने की क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वो रातों-रात सेलिब्रिटी बन गई। दो दिनों से सोशल मीडिया और इंटरनेट पर छाई प्रिया की फिल्म अब मुश्किल में फंसती नजर आ रही है। हैदराबाद के एक विशेष समुदाय के कुछ युवाओं ने फिल्म के गाने पर आपत्ति जताई है। इसी के चलते फिल्म के प्रोड्यूसर और निर्माता पर FIR दर्ज कराई है। 

FIR दर्ज कराने वाले युवाओं का कहना है कि मलयालम फिल्म ओरू अडार लव के गाने का जब उन्होंने अनुवाद किया तो पाया कि इस गाने में कुछ शब्द ऐसे है जिनसे धर्म विशेष की भावनाओं को ठेस पहुंची है। इसी के चलते उन्होंने शिकायत दर्ज कराई है।

प्रिया की फिल्म का वीडियो वायरल 

दरअसल प्रिया की फिल्म ओरू अडार लव 3 मार्च, 2018 को रिलीज होने वाली है। इसी फिल्म के एक गाने की एक छोटी सी क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस क्लिप में बताया है कि किस तरह स्कूल लाइफ में लव स्टोरी होती है। प्रिया इस क्लिप में आंखों से इस तरह के एक्सप्रेशन दे रही है जो हर दिल को छू रहे हैं। बद अपने इसी नैनों की कला के कारण प्रिया धड़ल्ले से सर्च की जा रही हैं। इतना ही नहीं प्रिया के इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या 10 लाख के पार हो गई है।

टीजर रिलीज होते ही वायरल 

वहीं मंगलवार शाम को फिल्म का टीजर रिलीज किया गया है। जिसमें दिखाया गया है कि क्लासरूम में आशिकी चल रही है, प्रिया अपने प्रेमी रौशन को फ्लाइंग किस देने के लिए एकदम नया तरीका अपनाती दिख रही हैं। अपने होंठो से दोनों अंगुलियों को किस कर किसी माउजर की तरह उसे लोड करती हैं और चला देती हैं हैंडगन अपन आशिक पर, इस नए वीडियो में उनका अंदाज और भी कातिलाना है। 

कौन हैं प्रिया प्रकाश वॉरियर ?

बता दें कि 18 साल की प्रिया प्रकाश वॉरियर केरल की त्रिशूर की रहने वाली है। वो बीकॉम फर्स्ट इयर की छात्रा हैं। वो मलायलम फिल्म उरु आदर लव फिल्म से डेब्यू करने वाली हैं। उनकी फिल्म 3 मार्च को 2018 रिलीज होने वाली है। 

Created On :   14 Feb 2018 5:39 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story