चंद्रयान -2 ने अंतरिक्ष से भेजी पहली तस्वीर, ISRO ने ट्विटर पर की जारी

Indias mission Chandrayaan 2 has sent earth first photos
चंद्रयान -2 ने अंतरिक्ष से भेजी पहली तस्वीर, ISRO ने ट्विटर पर की जारी
चंद्रयान -2 ने अंतरिक्ष से भेजी पहली तस्वीर, ISRO ने ट्विटर पर की जारी
हाईलाइट
  • इसरो ने ट्विटर पर दी जानकारी
  • चंद्रयान ने अंतरिक्ष से भेजी पृथ्वी की पहली तस्वीर
  • विक्रम लैंडर से क्लिक की गई तस्वीरें

डिजिटल डेस्क, बेंगलरू। भारत के मिशन चंद्रयान-2 ने अतंरिक्ष से ली गई पृथ्वी की पहली तस्वीर भेजी हैं। यह तस्वीरें भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन (ISRO) ने ट्विटर पर जारी की है। इसरो आज (रविवार) को ट्वीट करते हुए कैप्शन में लिखा, "चंद्रयान 2 में VikramLander द्वारा क्लिक की गई पृथ्वी की सुंदर छवियों चंद्रयान 2 LI4 कैमरा द्वारा क्लिक की गई पृथ्वी"

 

इसरो के मुताबिक चंद्रयान 2 ने ये तस्वीरें LI4 कैमरे से ली है जिसमें पृथ्वी नीले रंग का दिख रहा है। यूनिवर्सल टाइमिंग के मुताबिक ये तस्वीर 17 बजकर 32 मिनट की है। यूनिवर्सल टाइम (UT) समय मानक है, जो पृथ्वी के घूमने की औसत गति को दर्शाता है। यह घड़ियों से नहीं, बल्कि तारों को देखकर मापा जाता है। बता दें कि भारत समन्वित यूनिवर्सल टाइम से 5 घंटे 30 मिनट आगे है। 22 जुलाई को लॉन्च के बाद इसे पेरिजी (पृथ्वी से कम दूरी) 170 किमी और एपोजी (पृथ्वी से ज्यादा दूरी)  45,475 किमी पर स्थापित किया गया था। 

 


बता दें कि चंद्रयान-2  22 जुलाई से लेकर 6 अगस्त तक पृथ्वी के चारों तरफ चक्कर लगाएगा। इसके बाद 14 अगस्त से 20 अगस्त तक चांद की तरफ जाने वाली लंबी कक्षा में यात्रा करेगा। 20 अगस्त को ही यह चांद की कक्षा में पहुंचेगा। इसके बाद 11 दिन यानी 31 अगस्त तक वह चांद के चारों तरफ चक्कर लगाएगा। 1 सितंबर को विक्रम लैंडर ऑर्बिटर से अलग हो जाएगा और चांद के दक्षिणी ध्रुव की तरफ यात्रा शुरू करेगा। 8 सितंबर को लैंडर विक्रम चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। विक्रम लैंडर के चंद्रमा की सतह पर उतरने के बाद इसमें से प्रज्ञान रोवर को बाहर निकाला जाएगा। प्रज्ञान रोवर लैंडिंग की जगह से 500 मीटर के दायरे में घूमेगा. प्रज्ञान रोवर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर अगले 12 दिनों तक यानी 20 सितंबर तक तमाम वैज्ञानिक प्रयोग करेगा। 

 

Created On :   4 Aug 2019 6:53 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story