झारखंड चुनाव रिजल्ट: बहुमत के पार पहुंचा जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन, रघुबर दास ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा

झारखंड चुनाव रिजल्ट: बहुमत के पार पहुंचा जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन, रघुबर दास ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा

डिजिटल डेस्क, रांची।  झारखंड विधानसभा की सीटों के परिणाम आना शुरू हो गए हैं। रुझानों से स्पष्ट है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की अगुवाई वाले गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है और हेमंत सोरेन, झारखंड का अगला मुख्यमंत्री बनने की ओर अग्रसर हैं। वह अपने राजनीतिक करियर में दूसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे।

81 विधानसभा सीटों वाली विधानसभा में बहुमत के लिए 41 का आंकड़ा चाहिए और महागठबंधन को 46 सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही है। भाजपा 25 सीटों पर आगे है। प्रदेश में 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक 5 चरणों में वोट डाले गए थे। कुल 65.23% वोटिंग हुई थी। 2014 के विधानसभा चुनाव में यहां 66.6% वोट डाले गए थे। आखिरी चरण की वोटिंग पूरी होने के बाद पांच एक्जिट पोल सामने आए। इनमें कांग्रेस-झामुमो-राजद गठबंधन के सत्ता हासिल करने का अनुमान जाहिर किया गया था।

हेमंत ने बेरहट और दुमका दोनों सीटों पर चुनाव जीत लिया है। उधर, मौजूदा मुख्यमंत्री रघुवर दास अपने ही पूर्व सहयोगी सरयू राय से 10 हजार से ज्यादा वोटों से पिछड़ गए हैं। रघुवर के अलावा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ भी चक्रधरपुर सीट से हार गए हैं। लेकिन, झामुमो से जामा विधानसीट पर उतरी सीता मुर्मू जीत के करीब हैं। सीता हेमंत सोरेन की भाभी हैं। 

LIVE : 

- झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने झारखंड राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू को राजभवन पहुंचकर त्यागपत्र सौंपा।

 

 

झारखंड में विधानसभा के चुनावी नतीजे पर मीडिया से बात करते हुए हेमंत सोरेन ने लालू यादव, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी को धन्यवाद दिया।

रांची की प्रतिष्ठापरक विधानसभा सीट से भाजपा के शहरी विकास मंत्री और पांच बार के विजेता सीपी सिंह एक बार फिर झारखंड मुक्ति मोर्चा की महुआ माझी को 5,945 मतों से पराजित कर विजयी हुए।

झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे पर हेमंत सोरेन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जनता ने स्पष्ट जनादेश दिया है। उसके के लिए झारखंड की जनता का आभार। उन्होंने कहा कि मेरे लिए आज का दिन संकल्प लेने का है।

 

- जेएमएम बनी सिंगल लार्जेस्ट पार्टी
बीजेपी-25
जेएमएम-27
कांग्रेस-14
राजद- 4

-जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा: 8वें राउंड की गिनती की समाप्ति के बाद सरयू राय 7484 मतों से आगे चल रहे हैं। सरयू राय को 32392 जबकि रघुवर दास को 24908 वोट मिले हैं। 

-जमशेदपुर पूर्वी 7वां राउंड: जमशेदपुर पूर्वी सीट पर रघुवर दास 5894 मतों से पिछड़े 

जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से साथ में 7वें चक्र की मतगणना की समाप्ति के बाद मुख्यमंत्री रघुवर दास 5894 मतों से पिछड़ गए हैं। निर्दलीय सरयू राय को 27790 जबकि रघुवर दास को 21896 वोट मिले हैं। कांग्रेस के गौरव बल्लभ 4838 वोट पाने में सफल रहे हैं।

- पोटका में भाजपा पीछे
पोटका विधानसभा क्षेत्र से 8 राउंड तक आगे चल रही भाजपा प्रत्याशी व पूर्व मंत्री मेनका सरदार 9वें चक्र के बाद 2454 मतों से पीछे हो गई हैं। झामुमो के संजीव सरदार ने 40015 मत जबकि मेनका सरदार ने 37561 वोट पाए हैं।

- दुमका विस सीट पर हेमंत सोरेन पीछे
लुइस मरांडी भाजपा :  38,338

हेमंत सोरेन झामुमो :  37,877

छठे राउंड में सरयू की रघुवर पर 4643 मतों की बढ़त

जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में छठे चक्र की मतगणना की समाप्ति के बाद निर्दलीय सरयू राय ने 4643 मतों की बढ़त बना ली है। राय को 23517 जबकि रघुवर दास को 18874 मत मिले हैं। कांग्रेस के गौरव बल्लभ 3877 जबकि झाविमो के अभय सिंह 3392 वोट पाकर क्रमश: तीसरे और चौथे स्थान पर हैं।

-पांचवें राउंड में सरयू की सीएम पर 2604 मतों की बढ़त

पांचवें चक्र की मतगणना के बाद जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी सरयू राय ने मुख्यमंत्री रघुवर दास पर 2604 मतों की बढ़त बना ली है। सरयू राय को 19,183 जबकि रघुवर दास को 16,579 मत हासिल हुए हैं।

-मतगणना स्थल पहुंचे सरयू राय

मतगणना स्थल पहुंचे सरयू राय ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि राज्य हित और देश हित में उनका उसी पार्टी को समर्थन मिलेगा जो यहां जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरेगा। उन्होंने दावा किया कि राज्य में महागठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिलेगा।
 

  • तोरपा से भाजपा के कोचे मुंडा जीते। 
  • बाबूलाल मरांडी धनवार सीट पर 18645 वोटों से आगे चल रहे हैं। 
  • हेमंत सोरेन दुमका सीट पर 461 वोटों से पीछे हैं और बरहेट सीट पर 9948 वोटों से आगे चल रहे हैं।
  • सीएम रघुबर दास जमशेदपुर ईस्ट सीट से 2 हजार से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं। 
  • सुदेश महतो सिल्ली सीट से 10400 वोटों से आगे चल रहे हैं, सीमा देवी पीछे चल रही हैं। 
  • कांग्रेस झारखंड इंचार्ज आरपीएन सिंह ने कहा कि हमें पूरा भरोसा है कि राज्य की जनता महागठबंधन को पूर्ण और स्पष्ट बहुमत देगी। जबतक फाइनल नतीजे नहीं आते, मैं इसपर कुछ कमेंट नहीं करूंगा।
  • रघुवर दास ने कहा कि शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस करूंगा। अभी कुछ कहना संभव नहीं है। 
  • कौन आगे चल रहा है:

                        

                          

                         

  • आजसू पार्टी के सुरेश महतो सिल्ली सीट से पीछे, जेएमएम की सीमा देवी 284 मतों से आगे। 
  • जेवीएम उम्मीदवार बाबूलाल मरांडी ने कहा कि परिणाम हमारी उम्मीद के मुताबिक नहीं है। हमें लोगों के जनादेश को मानना होगा। हम वह भूमिका निभाएंगे जो लोगं के जनादेश ने हमें दी है। नतीजे आने के बाद हम चर्चा करेंगे कि क्या करना है। 
  • देखें कौन-सी पार्टी आगे है। 

               

  • हजारीबाग सीट से भाजपा के मनीष जायसवाल जेवीएम के मुन्ना सिंह से आगे चल रहे हैं।
  • पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी धनवार सीट से 2841 वोटों से आगे चल रहे हैं। 
  • झारखंड चुनाव नतीजों के शुरुआती रुझानों पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि महागठबंधन क्लीन स्वीप करने जा रही है। हेमंत सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।
  • जमशेदपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह 2967 वोटों से आगे चल रहे हैं।
  • कौन चल रहा पीछे:  लुइस मरांडी, सीता मुर्मु, लुइस मरांडी, सीता मुर्मु, सुखदेव भगत
  • कौन चल रहा आगे: हेमंत सोरेन, बाबूलाल मरांडी, रघुवर दास, सुदेश महतो, रामेश्वर उरांव
  • सभी 81 सीटों पर रुझान आ चुके हैं। जेएमएम 33 सीट, भाजपा 34, आजसू 7, जेवीएम 4 और अन्य 3 सीटों पर आगे है। 
  • 79 सीटों के रूझानों में जेएमएम 32 सीटों, भाजपा 34, आसजू 7, जेवीएम 3 सीट और अन्य 3 सीटों पर आगे है। 
  • भाजपा के रघुबर दास आगे चल रहे हैं। हेमंत सोरेन दुमका से आगे चल रहे हैं। 
  • भाजपा के लक्ष्मण गिलुवा चक्रधरपुर सीट से पीछे चल रहे हैं।
  • कांग्रेस के गौरव बल्लऊ जमशेदपुर पू्र्व से पीछे चल रहे हैं। 
  • 62 सीटों के रुझानों में जेएमएम 32 सीटों पर आगे है। भाजपा 21, आजसू 4, जेवीएम 2 और अन्य 3 सीटों पर आगे है। 
  • 54 सीटों के रुझानों में जेएमएम 22 सीटों पर आगे, भाजपा 15, आसजू 3, जेवीएम 2 और अन्य 12 सीटों पर आगे है। 
  • शुरुआती रुझानों में आजसू का खाता खुल गया है। आजसू के पक्ष में दो रुझान आ रहे हैं। जेएसएम गठबंधन 9, भाजपा 7 और जेवीएम 3 सीटों पर आगे चल रही है।
  • 21 सीटों के रुझान आ चुके हैं। 
  • झारखंड की 81 सीटों पर वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। 
  •  

Created On :   23 Dec 2019 2:18 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story