'सेक्रेड गेम्स' के दूसरे पार्ट में कल्कि की एंट्री, पंकज​ त्रिपाठी का होगा दमदार रोल

Kalki koechlins Entry In Second Part Of Sacred Games Web Series
'सेक्रेड गेम्स' के दूसरे पार्ट में कल्कि की एंट्री, पंकज​ त्रिपाठी का होगा दमदार रोल
'सेक्रेड गेम्स' के दूसरे पार्ट में कल्कि की एंट्री, पंकज​ त्रिपाठी का होगा दमदार रोल

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। नेटफ्लिक्स की लोकप्रिय वेब सीरीज "सेक्रेड गेम्स" का पहला पार्ट काफी हिट रहा। दर्शकों द्वारा इसे अच्छा रिस्पांस भी दिया गया। इसके पहले पार्ट की सफलता को देखते हुए ही इसके दूसरे पार्ट पर भी काम किया जा रहा है। इसके दूसरे पार्ट में पुराने लोगों के साथ साथ कुछ नए लोग भी हैं। खास बात यह है कि इस बार इस वेब सीरीज का हिस्सा बॉलीवुड एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन बनने वाली हैं। 

इसके पहले सीजन में राधिका आप्टे और कुब्रा सेठ भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में थीं। पिछले साल दिसंबर में "मिर्जापुर" की अभिनेत्री हर्षिता गौर ने पुष्टि करते हुए कहा था कि उन्हें "सेक्रेड गेम्स" के दूसरे सीजन में महत्वपूर्ण किरदार मिला है। पहले सीजन में नवाजुद्दीन के प्रमुख साथी बंटी का किरदार निभाने वाले अभिनेता जतिन सरना भी दूसरे सीजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। पहले सीजन में हालांकि उनकी मौत हो गई थी।

बता दें इसके दूसरे सीजन की कहानी भी मुंबई में विश्वासघात, अपराध, जुनून और रोमांचक धरपकड़ के साथ वापसी कर रही है। सरताज सिंह (सैफ अली खान) की शहर को बचाने की लड़ाई और गणेष गायतुंडे (नवाजुद्दीन सिद्दीकी) को मुंबई के सबसे बड़े डॉन के पद को कायम रखने के लिए मिलने वाली और बड़ी चुनौतियों का सामना करने से शुरू होगी। आकर्षक गुरूजी (पंकज त्रिपाठी) को पहले सीजन में गायतुंडे के तीसरे बाप के रूप में दिखाया गया था। इस सीजन में वे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप इसमें भी गणेष गायतुंडे को निर्देशित करते नजर आएंगे वहीं निर्देशक नीरज घायवान सरताज सिंह के भाग का निर्देशन करेंगे।

इस सीरीज में अनुराग कश्यप और कल्कि कोचलिन साथ काम करेंगे। दोनों लंबे समय तक रिलेशन ​रहने के बाद अलग हो गए थे। उसके बाद कभी भी साथ दिखाई नहीं दिए। इस सीरीज के दूसरे पार्ट में वे दोनों साथ काम करने वाले हैं। 

Created On :   4 April 2019 4:53 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story