कपिल शर्मा के घर आई नन्ही परी, गिन्नी ने बेटी को दिया जन्म

कपिल शर्मा के घर आई नन्ही परी, गिन्नी ने बेटी को दिया जन्म

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कॉमेडी किंग कहे जाने वाले कपिल शर्मा और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ पैरेंट्स बन गए हैं। उनके घर में एक नन्ही परी ने जन्म लिया है। इस बात की जानकारी खुद शर्मा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए दी है। कपिल ने ट्वीट करते हुए लिखा है- बेटी पाकर खुद को धन्य महसूस कर रहा हूं। आपका सबका आशीर्वाद चाहिए। आप सभी को प्यार। जय माता दी।

कपिल ने ये ट्वीट सुबह 3.30 बजे किया है। जिसके बाद फैंस उन्हें बधाई देने लगे। जिसमें आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड और टीवी कलाकारों ने भी कपिल शर्मा को बधाइयां दीं।

रैपर गुरु रंधावा ने कपिल को बधाई देते हुए लिखा, "बधाई हो मेरे पाजी। मैं आधिकारिक तौर पर चाचा बन गया।" 

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने भी कपिल को बधाई दी। उन्होंने लिखा, "बेटी हाने की तुम्हें बहुत-बहुत बधाई।"

कॉमेडियन और यूट्यूबर भुवन बाम ने लिखा, "भाइया आपको बधाई।"  

बैडमिंटन प्लेयर सायना नेहवाल ने कपिल शर्मा को ट्वीट कर बधाई दी। उन्होंने लिखा, "बधाइयां" 

बता दें कि कपिल और गिन्नी की शादी पिछले साल 12 दिसंबर को जालंधर में हुई थी। कपिल और गिन्नी ने दिल्ली और मुंबई में रिसेप्शन भी दिया था। जिसमें द कपिल शर्मा शो के सभी कलाकारों के साथ-साथ टीवी और बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटी भी शामिल हुए थे। वहीं कुछ ही दिनों पहले गिन्नी चतरथ का बेबी शावर फंक्शन भी हुआ था।

Created On :   10 Dec 2019 6:17 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story