KBC 11: इस सवाल का जवाब देकर मिड-डे मील वर्कर बबीता बनीं करोड़पति

Mid Day Meal Worker Babita Became The Second Crorepati Of KBC 11
KBC 11: इस सवाल का जवाब देकर मिड-डे मील वर्कर बबीता बनीं करोड़पति
KBC 11: इस सवाल का जवाब देकर मिड-डे मील वर्कर बबीता बनीं करोड़पति

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। टेलीविजन शो "कौन बनेगा करोड़पति" दर्शकों में जबरदस्त हिट हो रहा है। हीट सीट पर बैठे कंटेस्टेंट के साथ दर्शक भी इस शो को बहुत पसंद कर रहे हैं। सवाल जवाब के सिलसिले के साथ ही केबीसी 11 को उसका करोड़पति भी मिल गया है। इस सीजन का दूसरा करोड़पति बनने का खिताब हासिल किया है बबीता ताड़े ने। बबीता ताड़े एक करोड़ के सवाल का जवाब देकर करोड़पति बनीं।

इस शो को जीतने के बाद भले ही बबीता करोड़​पति बन गईं हो, लेकिन असल जिंदगी में उनके हालात बहुत खराब हैं। वे मिड डे मील का खाना बनाकर हर महीने महज 1500 रुपये कमाती हैं। उनके पास एक अच्छा फोन तक नहीं था। इसलिए अमिताभ ने खुद उन्हें ओप्पो ​का ​फोन गिफ्ट किया। एक करोड़​ जीतने वाली बबीता ने 7 करोड़ के सवाल का क्वीट कर दिया था और ये था एक करोड़ के लिए उनका सवाल। 

मुगल शासक बहादुर शाह जफर के किस दरबारी कवि ने दास्तान-ए-गदर लिखी थी, जिसमें उन्होंने 1857 के विद्रोह के अपने निजी अनुभवों के बारे में लिखा था। इस सवाल के ऑप्शन थे।

A. मीर तकी मीर

B. मोहम्मद इब्राहिम जौक

C जहीर देहलवी

D. अबू अल कासिम फिरदौसी

इस सवाल का सही जवाब था जहीर देहलवी।

बबीता ने बताया था कि वे अगर करोड़पति बनीं तो अपने पति को भारत भ्रमण पर ले जाएंगी और इसके अलावा वे अपने गांव में एक शिवालय भी बनाना चाहती हैं। 

गौरतलब है कि बबीता महाराष्ट्र के अमरावती में मिड मील बनाने वाली कुक हैं। बबीता ने अमिताभ बच्चन के एक सवाल पर उनको बताया कि वो 450 बच्चों के लिए खिचड़ी बनाती हैं और इस काम के लिए उनको महज 1500 रुपये वेतन मिलता है। इसके साथ ही बबीता कह रही हैं कि इस काम और इतने पैसे से उन्हें कोई दिक्कत नहीं है क्योंकि उन्हें बच्चों के लिए खिचड़ी बनाना पसंद है। उम्मीद है ​इतनी बड़ी रकम जीतने के बाद बबीता अपनी ख्वाहिशों को आसानी से पूरा कर पाएंगी। 

Created On :   20 Sep 2019 2:13 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story