मंत्रियों को मिले विभाग : शाह को गृह, राजनाथ को रक्षा, सीतारमण को वित्त मंत्रालय

मंत्रियों को मिले विभाग : शाह को गृह, राजनाथ को रक्षा, सीतारमण को वित्त मंत्रालय

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। शपथ ग्रहण के एक दिन बाद ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल का बंटवारा हो गया है। शुक्रवार को मंत्रियों के विभागों का ऐलान किया गया। अमित शाह को गृह मंत्रालय और एस. जयशंकर को विदेश मंत्रालय की जिम्मेदारी  दी गई है। इसके अलावा राजनाथ सिंह को रक्षा, निर्मला सीतारमण को वित्त, नितिन गडकरी को परिवहन, नरेंद्र तोमर को कृषि और पंचायती राज मंत्रालय का जिम्मा दिया गया है। बता दें कि पीएम मोदी ने मंत्रिमंडल के 57 सहयोगियों के साथ गुरुवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली थी। पीएम नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में 24 कैबिनेट, 9 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 24 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली थी।

रामविलास पासवान को खाद्य मंत्री बनाया गया है। रविशंकर प्रसाद को कानून मंत्री बनाया गया है। हरसिमरत कौर बादल को फूड प्रोसेसिंग मंत्री, थावरचंद गहलोत को सामाजिक न्याय मंत्री बनाया गया है। रमेश पोखरियाल निशंक को केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री, अर्जुन मुंडा को जनजाति विभाग का मंत्री बनाया गया है। स्मृति ईरानी को महिला एवं बाल विकास और कपड़ा मंत्री बनाया गया है।

डॉ. हर्षवर्धन को स्वास्थ्य, प्रकाश जावड़ेकर को पर्यावरण एवं वन मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पीयूष गोयल को रेल मंत्री बनाया गया है। धर्मेंद्र प्रधान को पेट्रोलियम मंत्री, मुख्तार अब्बास नकवी को अल्पसंख्यक मामलों का मंत्री और प्रहलाद जोशी को संसदीय कार्यमंत्री बनाया गया है। 


मोदी कैबिनेट के मंत्रियों की लिस्ट....

1. राजनाथ सिंह- रक्षा मंत्रालय
2. अमित शाह- गृह मंत्रालय      
3. नितिन गडकरी- परिवहन मंत्रालय
4. स्मृति ईरानी- महिला एवं बाल विकास और कपड़ा मंत्रालय
5. निर्मला सीतारमण- वित्त मंत्रालय     
6. राम विलास पासवान- खाद्य मंत्रालय     
7. नरेंद्र सिंह तोमर- कृषि और पंचायती राज मंत्रालय     
8. रविशंकर प्रसाद- कानून मंत्रालय      
9. हरसिमरत कौर बादल-  खाद्य प्रसंस्करण    
10. एस. जयशंकर- विदेश मंत्रालय      
11. रमेश पोखरियाल निशंक- केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय     
12. थावर चंद गहलोत- सामाजिक न्याय मंत्रालय     
13. अर्जुन मुंडा- जनजाति विभाग      
14. डीवी सदानंद गौड़ा- रसायन एवं उर्वरक 
15. डॉ. हर्षवर्धन- स्वास्थ्य और परिवार कल्याण
16. प्रकाश जावड़ेकर- पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन
17. पीयूष गोयल- रेल मंत्रालय      
18. धर्मेंद्र प्रधान- पेट्रोलियम मंत्रालय      
19. मुख्तार अब्बास नकवी- अल्पसंख्यक मंत्रालय     
20. प्रह्लाद जोशी- संसदीय कार्य मंत्रालय      
21. महेंद्र नाथ पांडेय- कौशल विकास
22. अरविंद सावंत- भारी उद्योग मंत्रालय
23. गिरिराज सिंह- पशुपालन और मत्स्य पालन
24. गजेंद्र सिंह शेखावत- जल शक्ति मंत्रालय     

(राज्य मंत्री- स्वतंत्र प्रभार)....
 25. संतोष गंगवार- श्रम एवं नियोजन मंत्रालय      
 26. राव इंद्रजीत सिंह- योजना मंत्रालय, सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन 
 27. श्रीपद नाईक- रक्षा राज्य मंत्री एवं आयुर्वेद और योगा     
 28. जितेंद्र सिंह- पूर्वोत्तर विकास, पीएमओ, कार्मिक, जनशिकायत और पेंशन, परमाणु उर्जा, अंतरिक्ष मंत्रालय      
 29. किरण रिजिजू- युवा एवं खेल मंत्रालय      
 30. प्रह्लाद सिंह पटेल- संस्कृति और पर्यटन     
 31. आरके सिंह- बिजली, नवीन एवं नवीकरणीय उर्जा, कौशल विकास एवं उद्यमिता 
 32. हरदीप सिंह पुरी- शहरी विकास और नागरिक उड्डयन, वाणिज्य एवं उद्योग 
 33. मनसुख मंडावतिया- जहाजरानी, रसायन एवं उर्वरक

राज्य मंत्री....
 34. फग्गन सिंह कुलस्ते- इस्पात मंत्री     
 35. अश्विनी चौबे- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण      
 36. जनरल (रिटायर) वीके सिंह- सड़क, परिवहन और राजमार्ग     
 37. कृष्ण पाल गुज्जर- सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण     
 38. दानवे रावसाहेब दादाराव- उपभोक्ता, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण     
 39. जी. किशन रेड्डी-  गृह राज्य मंत्री      
 40. पुरुषोत्तम रुपाला- कृषि एवं किसान कल्याण     
 41. रामदास अठावले- सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण      
 42. साध्वी निरंजन ज्योति- ग्रामीण विकास      
 43. बाबुल सुप्रियो- पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन      
 44. संजीव कुमार बलियान- पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन     
 45. धोत्रे संजय शमराव- मानव संसाधन विकास, संचार और इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी     
 46. अनुराग सिंह ठाकुर- वित्त और कॉरपोरेट      
 47. सुरेश अंगादि- रेलवे      
 48. नित्यानंद राय- गृह राज्य मंत्री     
 49. वी मुरलीधरन- विदेश, संसदीय कार्य      
 50. रेणुका सिंह- आदिवासी मामलों की मंत्री      
 51. सोम प्रकाश- वाणिज्य एवं उद्योग     
 52. रामेश्वर तेली- खाद्य प्रसंस्करण उद्योग     
 53. प्रताप चंद्र सारंगी-सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम और पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य पालन     
 54. कैलाश चौधरी- कृषि एवं किसान कल्याण    
 55. देबाश्री चौधरी-  महिला एवं बाल विकास     
 56. अर्जुन राम मेघवाल- संसदीय कार्य, भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उद्यम
 57. रतन लाल कटारिया- जलशक्ति और सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण 

 

Created On :   31 May 2019 7:34 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story