छह करोड़ दान का लालच देकर ट्रस्ट को लगाया 20 लाख का चूना, महिला गिरफ्तार

On the Name of given 6 crore rs donation lady done fraud with trust- arrested
छह करोड़ दान का लालच देकर ट्रस्ट को लगाया 20 लाख का चूना, महिला गिरफ्तार
छह करोड़ दान का लालच देकर ट्रस्ट को लगाया 20 लाख का चूना, महिला गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। एक निजी ट्रस्ट को छह करोड़ रूपए दान का लालच देकर 20 लाख रुपए का चूना लगा दिया गया। मामले में सांताक्रूज पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है जबकि मामले में चार आरोपी फरार है। शक है कि आरोपियों इस तरह ठगी का अंतर्राज्यीय गिरोह चला रहे हैं।
मामले में गिरफ्तार आरोपी का नाम ट्विंकल भाटिया है। भाटिया दिल्ली की रहने वाली है। कोर्ट में पेशी के बाद उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। दरअसल ट्रायबल वेलफेयर डेवलपमेंट आर्गेनाइजेशन काउंसिल ट्रस्ट के एक पदाधिकारी को आरोपियों ने फोन किया। ट्रस्ट का मुख्यालय असम में है लेकिन इसका एक ऑफिस नई मुंबई में भी है। ट्रस्ट की वेबसाइट के जरिए उसे लोगों से दान मिलता है।

वेबसाइट पर मौजूद नंबर पर अपना नाम मोजेस बताने वाले एक शख्स ने फोन किया। उसने ट्रस्ट के छह करोड़ रुपए चंदा दिलाने का वादा किया। इस मामले में बात करने के लिए उसने सन्नी गोयल और श्रीजीत नाडकन्डी नाम के दो लोगों के मोबाइल नंबर दिए। संपर्क करने पर दोनों ने खुलासा किया कि टैक्स बचाने के लिए एक कंपनी यह रकम दान में देगी। लेकिन कंपनी के संचालकों को इसके लिए तैयार करने और कागजी कार्रवाई के नाम पर आरोपियों ने ट्रस्ट के प्रोजेक्ट हेड से 20 लाख रुपए अग्रिम भुगतान करने को कहा।

पैसे का भुगतान करने के बाद आरोपियों ने पैसे के भुगतान का वादा कर ट्रस्ट के पदाधिकारी को सांताक्रूज स्थित एक निजी बैंक में बुलाया लेकिन टालमटोल कर चलते बने। शक के चलते ट्रस्ट से प्रोजेक्ट हेड ने पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस तुरंत सक्रिय हुई और भाटिया को जल्द ही दबोच लिया। हालांकि उसके चार साथी फरार होने में कामयाब हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। 

Created On :   10 March 2019 1:02 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story