मुंबई को मेट्रो की सौगात, PM मोदी बोले- इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च होंगे 100 लाख करोड़

मुंबई को मेट्रो की सौगात, PM मोदी बोले- इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च होंगे 100 लाख करोड़
हाईलाइट
  • मुंबई पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • मेट्रो परियोजनाओं का किया उद्घाटन
  • विले पार्ले में लोकमान्य सेवा संघ तिलक मंदिर में गणेश की पूजा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मेट्रो परियोजना का उद्धाटन और शिलान्यास करने महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने लोकमान्य सेवा संघ तिलक गणेश मंदिर में पूजा के साथ अपने दौरे के शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने मेट्रो परियोजना का शिलान्यास किया।  महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने एयरपोर्ट पर उनकी अगवानी की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी कहा कि आज देश 5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य की तरफ बढ़ रहा है। ऐसे में हमें अपने शहरों को भी 21वीं सदी की दुनिया के मुताबिक बनाना होगा। इस सोच के साथ भारत सरकार अगले पांच वर्षों में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर 100 लाख करोड़ रुपए खर्च करने जा रही है। पीएम ने कहा, बीते पांच सालों में आमची मुंबई के इंफ्रास्ट्रक्चर को सुधारने के लिए हमने कड़ी मेहनत की है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सरकार ने महाराष्ट्र के एक-एक प्रोजेक्ट के लिए काफी मेहनत की है। 

उन्होंने कहा कि ब्रांद्रा-कुर्ला को एक्सप्रेस हाईवे से जोड़ने वाला प्रोजेक्ट लोगों को राहत देगा। बीकेसी बिजनेस एक्टिविटी का बहुत बड़ा सेंटर है। अब यहां आना-जाना आसाना होगा। इन सारी परियोजनाओं के लिए मैं सभी को बधाई देता हूं। पीएम ने कहा, ये सभी परियोजनाएं मुंबई के इंफ्रास्ट्रक्चर को नया आयाम देगी। वहीं लोगों के जीवन को आसान बनाने में मदद करेगी। 

पीएम मोदी ने मुंबई में तीन मेट्रो लाइन परियोजना की आधारशिला रखने के बाद संबोधन में इसरो के वैज्ञानिकों की सराहना की। बता दें पीएम मोदी ने शनिवार को मुंबई में कांदीवली पूर्व स्थित बनडोंगरी मेट्रो स्टेशन का उद्घाटन किया। वहीं मेक इंडिया परिकल्पना के तहत बनाए गए पहले अत्याधुनिक मेट्रो कोच का भी उद्घाटन किया। मुंबई के बाद पीएम औरंगाबाद के लिए रवाना हो गए है। यहां वह दिल्ली-मुंबई औद्योगिक गलियारे के तहत बनाए गए (औरंगाबाद इंडस्ट्रियल टाउनशिप) का लोकार्पण करेंगे। वहीं महाराष्ट्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की तरफ से आयोजित राज्य स्तरीय महिला सक्षम मेला को भी संबोधित करेंगे।

Created On :   7 Sep 2019 9:01 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story