पंडित नेहरू की 55वीं पुण्यतिथि आज, राजनेताओं ने दी श्रद्धांजलि

पंडित नेहरू की 55वीं पुण्यतिथि आज, राजनेताओं ने दी श्रद्धांजलि

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की आज (27 मई) 55वीं पुण्यतिथि है। इस मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि देने यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेता दिल्ली स्थि‍त शांतिवन पहुंचे।

सोनिया गांधी, राहुल गांधी ने नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित की। इनके अलावा पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व उपराष्ट्रपति हाम‍िद अंसारी ने भी शांतिवन में श्रद्धांजलि दी। 

वहीं पंडित जवाहरलाल नेहरू को याद करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा- पंडित जवाहरलाल नेहरू जी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि। पीएम ने देश के लिए दिए गए नेहरू के योगदानों को भी याद किया।

बता दें कि देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को इलाहाबाद में हुआ था। 1947 में भारत को आजादी मिलने पर वे स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री बने थे। जवाहरलाल नेहरू लाल किले पर तिरंगा फहराने वाले पहले शख्स थे। 27 मई 1964 की सुबह नेहरू की तबीयत खराब हो गई और और दो बजे उनका निधन हो गया था। नेहरू के जन्मदिन पर दुनियाभर में बाल दिवस मनाया जाता है। नेहरू को 11 बार नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया गया था। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नेहरू बहुत लोकप्रिय थे।

Created On :   27 May 2019 3:15 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story