रेहम खान का एक और आरोप, समलैंगिक हैं इमरान खान

रेहम खान का एक और आरोप, समलैंगिक हैं इमरान खान
हाईलाइट
  • इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम खान ने उन पर समलैंगिक होने का आरोप लगाया।
  • रेहम ने कहा कि इमरान के एक्टर हमजा अली अब्बासी और मुराद सईद से संबंध थे।
  • रेहम ने वसीम अकरम पर भी अपनी सेक्सुअल फैंटसीज को पूरा करने का आरोप लगाया है।

डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और राजनेता इमरान खान को लेकर उनकी पूर्व पत्नी रेहम खान ने कुछ और खुलासे किए हैं। रेहम खान ने इमरान पर समलैंगिक होने का आरोप लगाया है। उन्होंने अपनी किताब में दावा किया है कि इमरान समलैंगिक हैं और उनके अपनी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के कई सदस्यों से संबंध हैं। इससे पहले उन्होंने इमरान पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे।

 

रेहम ने किताब में खुलासा किया है कि इमरान, पाकिस्तानी एक्टर हमजा अली अब्बासी और पीटीआई सदस्य मुराद सईद समलैंगिक हैं और इनके रिश्ते थे। अभी तक इस पर इमरान और हमजा ने कुछ नहीं कहा है लेकिन, सईद ने ट्विटर के जरिए इन आरोपों को खारिज किया है। सईद ने ट्वीट किया, "जो कुछ भी गंदा उन्होंने मेरे बारे में या किसी के बारे में लिखा है और रेहम आरोपों के बारे में मेरे पास कुछ भी कहने को नहीं है। यह साफ है कि वह किसके हाथों का मोहरा हैं।" 

 

रेहम ने इससे पहले इमरान खान पर शादी से पहले ही यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। रेहम के मुताबिक, जह वह इमरान से दूसरी बार मिली थीं और वॉक के लिए गई थीं तब इमरान ने उनके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की थी। उन्होंने बताया कि मैं उस समय डर गई और सोचने लगी कि आखिर मैं यहां क्यों आई। मैंने इमरान को धक्का दिया। इसके बाद इमरान ने कहा कि मैं जानता हूं तुम वैसी लड़की नहीं हो और इसीलिए तुमसे शादी करना चाहता हूं।  



बता दें कि रेहम तबसे विवादों में हैं जबसे उनकी किताब का कुछ हिस्सा ऑनलाइन लीक हुआ है। रेहम ने पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम पर भी अपनी सेक्सुअल फैंटसीज को पूरा करने के लिए उनकी पत्नी का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। रेहम के मुताबिक, वसीम ने अपने सामने अपनी पत्नी को एक अश्वेत आदमी के साथ सेक्स करने को मजबूर किया। वहीं सईद ने इस सभी आरोपों को बेकार बताया है।

 

इमरान खान ने रेहम खान से जनवरी 2015 में दूसरी शादी की थी और अक्टूबर 2015 में ही इनका तलाक हो गया था। इसके बाद इमरान ने बुशरा मानेका से तीसरी शादी की है। इमरान की पहली वाइफ ब्रिटिश महिला जेमिमा गोल्डस्मिथ थी। 9 साल के रिश्ते के बाद 1995 में इनका तलाक हो गया था।

Created On :   13 Jun 2018 2:48 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story