प्रियंका ने जताई मां बनने की इच्छा, जल्द ही करेंगी फैमिली प्लानिंग

प्रियंका ने जताई मां बनने की इच्छा, जल्द ही करेंगी फैमिली प्लानिंग

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। वे एक दूसरे को प्यार जताने का कोई मौका नहीं छोड़ते। दोनों ही एक दूसरे को पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में बहुत सपोर्ट करते हैं। प्रियंका की वजह से ही निक की डॉक्यू​मेंट्री जल्द ही रिलीज होने वाली है। जब प्रियंका ने निक से शादी की थी तब लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल किया था, लेकिन प्रियंका और​ निक ने अपने प्यार और शानदार बॉन्डिंग से सबका मुंह बंद कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों फैमिली प्लानिंग का विचार कर रहे हैं। 

एक इंटरव्यू में जब प्रियंका से फैमिली प्लानिंग के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि मैं हमेशा से मां बनना चाहती हूं और ये भगवान की इच्छा के अनुसार होगा। इससे पहले एक चैट शो में भी निक ने जल्द ही पिता बनने की इच्छा व्यक्त की थी ताकि वो अपने बच्चे के साथ अपने अनुभव से सीखी गई बातों को साझा कर सकें।

हालही में प्रियंका चोपड़ा मेट गाला इवेंट 2019 में शामिल हुई थी। उनके पति निक जोनस भी इस इवेंट में उनके साथ थे। इस इवेंट में प्रियंका ने सिल्वर पेस्टल कलर का गाउन पहना था। साथ ही बहुत लाउड मेकअप भी किया था। प्रियंका को उनके लुक के लिए ट्रोल भी किया गया। उनके उपर कई मीम्स बनाए गए। इस इवेंट में निक भी बहुत हैडसम नजर आ रहे थे। 

दोनों का लुक मेट गाला 2019 की थीम Camp: Notes on Fashion पर बेस्ड था। इसी को फॉलो करते हुए प्रियंका और निक ने अपना लुक और आउटफिट सलेक्ट किया। प्रियंका और निक के आउटफिट को Dior ने डिजाइन किया है। प्रियंका और निक के कपड़ों के अलावा जोनस कपल के फुटवियर भी देखने लायक थे। दोनों ने सिल्वर कलर की स्पार्कलिंग फुटवियर पहनी। प्रियंका को मेकअप और हेयरडो के साथ एक्सपेरिमेंट कर ये ड्रामैटिक लुक मिला। 

Created On :   11 May 2019 7:52 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story