मोदी की होंगी 9 सभाएं, स्मृति ईरानी ने कहा- राहुल कांग्रेस के लिए बन चुके समस्या

Rahul gandhi has become a problem for Congress - Smriti Irani
मोदी की होंगी 9 सभाएं, स्मृति ईरानी ने कहा- राहुल कांग्रेस के लिए बन चुके समस्या
मोदी की होंगी 9 सभाएं, स्मृति ईरानी ने कहा- राहुल कांग्रेस के लिए बन चुके समस्या

डिजिटल डेस्क, मुंबई। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पर जोरदार निशाना साधा है। स्मृति ने कहा कि राहुल अपनी ही पार्टी के संगठन के लिए समस्या बन चुके हैं। शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में स्मृति ने कहा कि हम राहुल से पूछना चाहते हैं कि यूनाइटेड किंगडम में लेबर पार्टी के जिस नेता ने जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर भारत को कलंकित करने का काम किया। उस नेता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कांग्रेस पार्टी के नेता क्यों खड़े हुए हैं। स्मृति ने कहा कि राहुल से महाराष्ट्र की जनता जानना चाहेगी कि उन्होंने वीर सावरकर का अपमान क्यों किया। स्मृति ने कहा कि राहुल को साल 2019 के विधानसभा चुनाव में एक जवाब मिल चुका है उन्हें एक और जवाब महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव के परिणाम के जरिए मिल जाएगा। राहुल ने जहां-जहां पर प्रचार किया है उन सीटों पर कांग्रेस हारी है। स्मृति ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रदेश में सकारात्मक राजनीति का उदाहरण प्रस्तुत किया है। लेकिन राजनीतिक दृष्टि से राहुल कितने साकारात्मक हैं इसका प्रमाण लोकसभा के अमठी के चुनाव में हमें मिल चुका है। विपक्ष के जिन विधायकों पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं उन्हें भाजपा में शामिल करने के सवाल पर ईरानी ने कहा कि मोदी के बारे में पूरा देश जानता हैं। यदि कोई कानून का उल्लंघन करेगा तो उसको जेल जाना पड़ेगा। कोई भी आरोपी आज तक छूटा नहीं है। 

मोदी की प्रदेश में होंगी 9 सभाएं 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश में भाजपा के उम्मीदवारों के प्रचार के लिए 9 सभाएं करेंगे। भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने यह जानकारी दी। स्मृति ने बताया कि प्रधानमंत्री की पहली सभा 13 अक्टूबर को जलगांव और भंडारा के साकोली में होगी। मोदी 16 अक्टूबर को अकोला, नई मुंबई के ऐरोली और जालना के परतूर में सभा को संबोधित करेंगे। 17 अक्टूबर को मोदी पुणे, सातारा और बीड़ के परली में सभा होगी। मोदी की आखिरी सभा 18 अक्टूबर को मुंबई में होगी। ईरानी ने कहा कि 18 अक्टूबर को मुंबई की सभा में शिवसेना पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे रहेंगे या नहीं। यह संगठन की ओर से तय किया जाएगा।
 

Created On :   11 Oct 2019 1:55 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story