श्रीदेवी के पार्थ‍िव शरीर को ‘बॉडी’ कहने पर मीडिया पर भड़के ऋषि कपूर

श्रीदेवी के पार्थ‍िव शरीर को ‘बॉडी’ कहने पर मीडिया पर भड़के ऋषि कपूर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बीते शनिवार की रात बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी का निधन हो गया। उनके निधन से पूरे बॉलीवु़ड में शोक की लहर दौड़ गई है। कई सितारों ने उनके निधन को लेकर शोक संवेदनाएं प्रकट की है। अभिनेता ऋषि कपूर ने भी उनके निधन पर शोक संवेदनाएं दी। इसके बाद वह श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को बॉडी कहे जाने पर भड़क गए।

 

 

 

श्रीदेवी की असमय मौत से ऋषि कपूर रविवार की शाम तक वो मीडिया से नाराज हो गए।उन्होंने ट्वीट किया- अचानक श्रीदेवी "बॉडी" कैसे बन गईं ? सारे टीवी चैनल दिखा रहे हैं कि बॉडी आज रात मुंबई लाई जाएगी। अचानक आपकी पहचान खत्म हो गई और बॉडी बन गई।

 

 

श्रीदेवी के निधन से आहत होकर ऋषि कपूर ने अपना प्रोफाइल पिक भी हटा लिया। ऋषि कपूर ने नगीना और चांदनी, कौन सच्चा कौन झूठा, गुरुदेव, बंजारन जैसी फिल्मों में श्रीदेवी के साथ काम किया था। बता दें कि 54 साल की श्रीदेवी का दुबई में दिल का दौरा पड़ने से शनिवार देर रात को निधन हो गया था। उनका पार्थिव शरीर आज भारत लाया जाएगा।

 

विले पार्ले में उनका अंतिम संस्कार किया जाना है। दुबई और भारत के समय में एक घंटा 30 मिनट का अंतर है। इस तरह संभावना जताई जा रही है कि आज दोपहर 3.30 बजे तक उनका पार्थिव शरीर दुबई से मुंबई के लिए भेजा जाएगा। बता दें कि मुंबई में उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए अनिल कपूर के घर लगातार बॉलीवुड जगत की तमाम हस्तियां पहुंच रही हैं। दुबई में श्रीदेवी के खून और अंगों की जांच की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। इसलिए उनके पार्थिव शरीर को मुंबई में आने में देरी हो रही है।

Created On :   26 Feb 2018 6:46 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story