भारत में मिलेंगे दुनिया के सबसे सुखी मुसलमान, क्योंकि हम हिंदू हैं-RSS प्रमुख

भारत में मिलेंगे दुनिया के सबसे सुखी मुसलमान, क्योंकि हम हिंदू हैं-RSS प्रमुख

डिजिटल डेस्क, भुवनेश्वर। मुसलमानों को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने बड़ा बयान दिया है। ओड़िशा दौरे पर भुवनेश्वर पहुंचे भागवत ने कहा है कि विश्व के सर्वाधिक सुखी मुसलमान भारत में मिलेंगे। ये क्यों है ? क्योंकि हम हिंदू हैं। भागवत ने कहा, संघ का उद्देश्य भारत में परिवर्तन तथा उसे बेहतर भविष्य की ओर ले जाना है। इसके लिए समाज के हर वर्ग को संगठित करना होगा। अकेले हिंदू को करने से कुछ नहीं होगा। 

 

 

भागवत ने कहा, "यहूदी मारे-मारे फिरते थे अकेला भारत है जहां उनको आश्रय मिला। पारसियन (पारसी) की पूजा और मूल धर्म केवल भारत में सुरक्षित हैं। बता दें कि इससे पहले उन्होंने कहा कि हमारी उन्नति अंग्रेजों के वजह से हुई, ये कहना गलत है। हम क्लासलेस सोसायटी की स्थापना वेदों के आधार पर सकते है। हिंदू कोई भाषा या प्रांत नहीं है, ये एक संस्कृति है जो भारत के लोगों की सांस्कृतिक विरासत है।

Created On :   13 Oct 2019 6:11 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story