कांग्रेस के पूर्व मंत्री हर्षवर्धन पाटील भाजपा में शामिल

Senior congress leader and former minister harshavardhan patil joins bjp
कांग्रेस के पूर्व मंत्री हर्षवर्धन पाटील भाजपा में शामिल
कांग्रेस के पूर्व मंत्री हर्षवर्धन पाटील भाजपा में शामिल

डिजिटल डेस्क, मुंबई।  कांग्रेस के नेता व पूर्व मंत्री हर्षवर्धन पाटील भाजपा में शामिल हो गए हैं। बुधवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में हर्षवर्धन ने भाजपा में प्रवेश किया। राष्ट्रवादी कांग्रेस की ओर से पुणे के इंदापुर सीट कांग्रेस के लिए नहीं छोड़े जाने का आरोप लगाने के बाद हर्षवर्धन ने भाजपा का दामन थामा है। मुख्यमंत्री ने हर्षवर्धन को इंदापुर सीट से भाजपा का टिकट देने का संकेत दिया है। उन्होंने कहा कि विजयी सीटों की सूची में इस बार इंदापुर की सीट भी शामिल होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर्षवर्धन जैसे अनुभवी नेता के पार्टी में शामिल होने से भाजपा को मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम पिछले पांच सालों से निगाहें लगाए बैठे थे कि हर्षवर्धन का भाजपा में प्रवेश कब होगा। लेकिन अब वे उचित समय पर भाजपा में शामिल हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर्षवर्धन ने संसदीय कार्य मंत्री के नाते प्रदेश के कई मुख्यमंत्रियों के लिए उनके बुलेट फ्रूफ जैकेट के रूप में काम किया। जब हम विपक्ष में रहते हुए मुख्यमंत्री पर हमला बोलते थे तो आखिर में वे ही हमारे पास आकर हमें समझाते थे।

पहले आते तो सुप्रिया को घर बैठा देते - पाटील
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील ने कहा कि हर्षवर्धन ने लोकसभा चुनाव के दो दिन पहले यदि भाजपा में शामिल होने का फैसला कर लिया होता तो हम बारामती सीट पर राष्ट्रवादी कांग्रेस की उम्मीदवार रहीं सुप्रिया सुले को घर बैठा देते। पाटील ने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 220 सीट पार का नारा दिया था लेकिन पार्टी में लगातार प्रवेश को देखते हुए अब हम 250 सीटें जीतेंगे। 

हम मित्र और शत्रु बदल सकते हैं पर पड़ोसी नहीं- हर्षवर्धन
इससे पहले हर्षवर्धन ने कहा कि मैं किसी शर्त के साथ भाजपा में शामिल नहीं हुआ हूं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारे पास पर भाजपा के शिवाय कोई विकल्प नहीं था। मेरे विधानसभा क्षेत्र इंदापुर की भौगोलिक परिस्थिति सभी को मालूम है। हम मित्र और शत्रु बदल सकते हैं लेकिन पड़ोसी नहीं। हर्षवर्धन का इशारा बारामती की ओर था। 

Created On :   11 Sep 2019 1:42 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story