शशि कपूर के बारे में ये 10 बातें नहीं जानते होंगे आप

Shashi kapoor songs and films memories 10 big facts
शशि कपूर के बारे में ये 10 बातें नहीं जानते होंगे आप
शशि कपूर के बारे में ये 10 बातें नहीं जानते होंगे आप

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता शशि कपूर का 79 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में आखिरी सांसे लीं। शशि ने हिन्दी सिनेमा की 160 फिल्मों (148 हिंदी और 12 अंग्रेजी) में काम किया है। बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन के साथ इनकी जोड़ी खूब सराही गई थी। फ़िल्म इंडस्ट्री में शशि कपूर को कई पुरस्कार मिले। 2011 में भारत सरकार की तरफ से उन्हें पद्मभूषण से भी नवाजा गया था। 2015 में उन्हें दादा साहेब पुरस्कार भी मिल चुका था।

शशि कपूर के TOP 10 गाने जो आज भी दिलों पर करते हैं राज

1. शश‍ि कपूर का जन्म हिंदी सिनेमा के पितामह कहे जाने वाले पृथ्वीराज कपूर के घर 18 मार्च, 1938 को हुआ था। उनकी मां का नाम रामशरणी कपूर था। शशि कपूर चार बहन-भाइयों में सबसे छोटे थे। 4 दिसंबर, 2017 को उनका न‍िधन हो गया।

2. आकर्षक व्यक्तित्व वाले शशि कपूर के बचपन का नाम बलबीर राज कपूर था। बचपन से ही एक्टिंग के शौकीन शशि स्कूल में नाटकों में हिस्सा लेना चाहते थे। शशि ने एक्टिंग में अपना करियर 1944 में अपने पिता पृथ्वीराज कपूर के पृथ्वी थिएटर के नाटक "शकुंतला" से शुरू किया।

शशि कपूर की 10 यादगार फिल्में

3. शशि कपूर ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत बाल-कलाकार के रूप में की। इसमें "आग" और "आवारा" जैसी फिल्में शामिल हैं।

4. शशि कपूर भारत के पहले ऐसे एक्टर्स में से एक थे, जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ब्रिटिश और अमेरिकी फिल्मों में भी काम किया। इनमें हाउसहोल्डर, शेक्सपियर वाला, बॉम्बे टॉकीज, तथा हीट एंड डस्ट जैसी फिल्में शामिल हैं।

5. शशि कपूर ने 20 साल की उम्र में ही जेनिफर से शादी कर ली। जेनिफर शशि कपूर से उम्र में 3 साल बड़ी हैं। कपूर खानदान में इस तरह की यह पहली शादी थी।

मेरे पास मां है कहने वाले शशि कपूर का निधन

6. पृथ्वी थिएटर में काम करने के दौरान वह भारत यात्रा पर आए गोदफ्रे कैंडल के थिएटर ग्रुप "शेक्सपियेराना" में शामिल हो गए थे। थियेटर ग्रुप के साथ काम करते हुए उन्होंने गोदफ्रे की बेटी जेनिफर के साथ कई नाटकों में काम किया। इसी बीच उनका और जेनिफर का प्यार परवान चढ़ा और शादी कर ली।

7. शशि कपूर ने उस दौर के नायकों दिलीप कुमार, देव आनंद, राज कपूर, राजेंद्र कुमार और मनोज कुमार को काफी कड़ी टक्कर दी। इस दौरान शशि की ज्यादातर फिल्में फ्लॉप ही रहीं और इस कारण वे इनके बीच अपना महत्वपूर्ण स्थान नहीं बना सके।

8. 70 के दशक में शशि कपूर के पास 150 फिल्मों के अनुबंध थे। वह एक दिन में तीन या चार फिल्मों की शूटिंग में पहुंच जाते थे। यह देख उनके बड़े भैया राज कपूर उन्हें टैक्सी बुलाने लगे थे कि जब बुलाओ, तब आ जाती है और इसका मीटर हमेशा डाउन रहता है।

9. 1991 में अपने मित्र अमिताभ बच्चन को लेकर उन्होंने अपनी महात्वाकांक्षी फिल्म "अजूबा" का निर्माण और निर्देशन किया, लेकिन कमजोर पटकथा के कारण में फिल्म टिकट खिड़की पर नाकामयाब साबित हुई, हालांकि यह फिल्म बच्चों के बीच काफी लोकप्रिय हुई।

10. अपने पिता पृथ्वीराज कपूर की स्मृति में उन्होंने 1978 में मुंबई में पृथ्वी थिअटर की स्थापना की, जिसे 1984 तक जेनिफर ने संभाला, और उनकी मृत्यु के बाद अब इस थिअटर को उनकी पुत्री संजना कपूर संभाल रही हैं।

Created On :   4 Dec 2017 1:14 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story