शशि कपूर के TOP 10 गाने जो आज भी दिलों पर करते हैं राज

Top 10 Songs Of Shashi Kapoor
शशि कपूर के TOP 10 गाने जो आज भी दिलों पर करते हैं राज
शशि कपूर के TOP 10 गाने जो आज भी दिलों पर करते हैं राज

डिजिटल डेस्क, मुंबई। जाने माने बॉलीवुड स्टार शशि कपूर का 79 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। शशि कपूर मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें साल 2014 से चेस्ट में तकलीफ थी। इससे पहले उनकी बायपास सर्जरी भी हुई थी। 1984 में पत्नी जेनिफर की कैंसर से मौत के बाद शशि कपूर काफी अकेले रहने लगे थे और उनकी तबीयत भी बिगड़ती गई। बीमारी उन पर इतनी हावी हो गई कि उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली। शशि के तीन बच्चे करण कपूर, कुनाल कपूर और संजना कपूर हैं।

शशि कपूर के बारे में ये 10 बातें नहीं जानते होंगे आप

शशि अपने पिता के ‘पृथ्वी थियेटर्स’ से एक्टिंग की शुरुआत की थी। वे हिंदी सिनेमा के पहले ऐसे अभिनेता थे जिन्होंने "हाउसहोल्डर" और "शेक्सपियर वाला" जैसी अंग्रेजी फिल्मो में मुख्या भूमिकाएं निभाईं। शशि कपूर ने अपने करियर की शुरुआत 1944 में की थी। उन्होंने शकुन्तला नामक नाटक से करियर की शुरुआत की थी। 1961 में वह फ़िल्म "धर्म पुत्र" से बतौर हीरो बड़े पर्दे पर आए थे। इसके अलावा शशि कपूर को फिल्म "जब जब फूल खिले" के लिए बेस्ट एक्टर, बांबे जर्नलिस्ट एशोसिएशन अवॉर्ड और फिल्म "मुहाफिज" के लिए स्पेशल ज्यूरी का नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। यूं तो शशि कपूर के फिल्म के कई गाने हिट थे। 

शशि कपूर की 10 यादगार फिल्में
 

रात बाकी बात बाकी
नमक हलाल (1982)

कह दूं तुम्हें या चुप रहूं
दीवार (1975)

तेरा मुझसे है पहले का नाता कोई 
आ गले लग जा (1973)

दिल में आग लगाए
अलग अलग
(1985)

नी सुल्ताना रे
प्यार का मौसम (1969)

परदेशियों से ना अंखिया मिलाना
जब जब फूल खिले (19650

तुम बिन जाऊं कहां
प्यार का मौसम (1969)

बेखुदी में सनम 
हसीना मान जाएगी (1968) 

मोहब्बत बड़े काम की चीज है
त्रिशूल (1978)

ले जाएंगे ले जाएंगे 
चोर मचाए शोर (1974)

Created On :   4 Dec 2017 2:09 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story