आर्टिकल 370: पूर्व सीएम शिवराज बोले- 'क्रिमिनल' थे जवाहर लाल नेहरू

Shivraj Singh Chouhan Said Jawaharlal Nehru Was Criminal Who Imposed Article 370 In Jammu Kashmir
आर्टिकल 370: पूर्व सीएम शिवराज बोले- 'क्रिमिनल' थे जवाहर लाल नेहरू
आर्टिकल 370: पूर्व सीएम शिवराज बोले- 'क्रिमिनल' थे जवाहर लाल नेहरू
हाईलाइट
  • शिवराज सिंह चौहान ने कहा जवाहरलाल नेहरू का दूसरा अपराध अनुच्छेद 370 था

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को लेकर विवादित बयान दिया है। शिवराज सिंह चौहान ने अनुच्छेद 370 पर कांग्रेस को घेरते हुए जवाहर लाल नेहरू को अपराधी बता डाला। शिवराज सिंह ने कहा जवाहरलाल नेहरू का दूसरा अपराध अनुच्छेद 370 था। 

शिवराज सिंह चौहान ने कहा, जवाहरलाल नेहरू एक अपराधी हैं। जब भारतीय सेना कश्मीर में पाकिस्तानी आदिवासियों का पीछा कर रही थी तो जवाहरलाल नेहरू ने युद्ध विराम की घोषणा कर दी थी। कश्मीर के एक तिहाई हिस्से पर पाकिस्तान का कब्जा था। अगर कुछ और दिनों के लिए युद्धविराम नहीं होता तो पूरा कश्मीर हमारा होता। शिवराज सिंह ने कहा, जवाहरलाल नेहरू का दूसरा अपराध अनुच्छेद 370 था। एक देश में दो-दो निशान, दो विधान, दो प्रधान। यह देश के लिए अन्याय नहीं बल्कि इसके खिलाफ एक अपराध था।

Created On :   11 Aug 2019 3:21 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story