श्रीलंका: वीजा ऑन अराइवल स्कीम को मंजूरी, भारत-चीन को भी लाभ

Sri Lanka approves visa-on-arrival scheme for India from August 1
श्रीलंका: वीजा ऑन अराइवल स्कीम को मंजूरी, भारत-चीन को भी लाभ
श्रीलंका: वीजा ऑन अराइवल स्कीम को मंजूरी, भारत-चीन को भी लाभ
हाईलाइट
  • श्रीलंका ने भारत और चीन सहित अन्य देशों के पर्यटकों के लिए आगमन पर वीजा जारी करने की मंजूरी दी

डिजिटल डेस्क,कोलंबो। श्रीलंका ने देश के पर्यटन क्षेत्र को पटरी पर लाने के लिए आगमन पर मुफ्त वीजा सेवा ( वीजा ऑन अराइवल स्कीम) को फिर शुरू करने की घोषणा की। श्रीलंका ने भारत और चीन सहित अन्य देशों के पर्यटकों के लिए आगमन पर वीजा जारी करने की मंजूरी दे दी है, जिसका उद्देश्य घातक ईस्टर बम विस्फोटों के बाद अपने झंडे वाले पर्यटन क्षेत्र को पुनर्जीवित करना है। यह सेवा 1 अगस्त से प्रभावी होगी। इस बार इस सेवा का लाभ भारत और चीन के पर्यटकों को भी मिलेगा। 

अप्रैल में ईस्टर के मौके पर हुए आतंकी हमले के बाद चीन ने इस सेवा को रोक दिया था। गौरतलब है कि, 21 अप्रैल को श्रीलंका में तीन चर्च और कई लक्जरी होटल पर 9 आत्मघाती हमलों को अंजाम दिया था। इसमें करीब 258 लोगों की मौत हो गयी थी। घटना के बाद श्रीलंका ने 39 देशों को दी जाने वाली आगमन पर मुफ्त वीजा सेवा को बंद कर दिया था।

फिलहाल इसे पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लागू किया गया है। मई से अक्टूबर के बीच टूरिज्म के लिए ऑफ सीजन की वजह से इस दौरान वीजा ऑन अराइवल की सुविधा शुरू की गई है। पहले भारत और चीन के पर्यटकों को इस सेवा का लाभ नहीं मिलता था। जबकि, थाईलैंड, यूरोपीय संघ के सदस्य देश, ब्रिटेन, अमेरिका, जापान, ऑस्ट्रेलिया, स्विट्जरलैंड और कंबोडिया के पर्यटकों के लिए यह सेवा पहले से उपलब्ध है।श्रीलंका के पर्यटन मंत्रालय ने इस बार 10 अतिरिक्त देशों के लिए मुफ्त वीजा जारी करने के लिए पायलट प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है, जिसमें डेनमार्क, स्वीडन, नॉर्वे, फिनलैंड, आइसलैंड, फिलीपींस, रूस, चीन, भारत और इंग्लैंड शामिल हैं।

 

 

Created On :   25 July 2019 2:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story