करवा चौथ आज : देखें किस शहर में कब होगा चंद्रोदय...

डिजिटल डेस्क, भोपाल। आज देशभर में करवा चौथ मनाया जा रहा है। पति की लम्बी उम्र के लिए किए जाने वाले इस व्रत में दिनभर के निर्जला उपवास के बाद महिलाएंं चंद्रदर्शन, पूजन के बाद ही पति के हाथों जल ग्रहण कर व्रत खोलती हैं। हर साल ही महिलाओं को चौथ के इस चांद के दर्शनों के लिए काफी इंतजार करना पड़ता है, लेकिन इस वर्ष ऐसा नही है। शरद की लालिमा से युक्त पूर्णिमा के तीन दिनों के अंतर पर ही चौथ होने की वजह से इस चांद के दर्शन भी जल्द ही होंगे।
उदित होने का समय
वैज्ञानिकों के अनुसार इस बार रात 8.16 बजे ही चंद्रोदय हो जाएगा। इस तरह व्रत भी पिछले वर्षों की तुलना में करीब एक घंटे कम का होगा। खगोल विज्ञान में पूर्णिमा के बाद हर दिन चंद्र का उदय 45 मिनट बाद होता है। जिसके बाद ही एक-एक दिन में परिवर्तन से अमावस्या की रात आती है। अगर शरद पूर्णिमा को चंद्रमा शाम 5.35 बजे उदय होता है तो चौथ के दिन चंद्रमा 8 बजे के बाद उदित होगा। इस बार महिलाओं के पास पूजा करने के लिए 1 घंटा 14 मिनट का समय रहेगा।
चंद्रोदय का समय और करवा चौथ पूजा :
* दिल्ली 8.49 मिनट पर।
* गुड़गाव 8.50 मिनट पर।
* चंड़ीगढ़ 8.46 मिनट पर।
* इंदौर 9.03 मिनट पर।
* अमृतसर 8.53 मिनट पर।
* अम्बाला 8.49 मिनट पर।
* जयपुर 8:58 मिनट पर।
* जोधपुर 9:10 मिनट पर।
* अहमदाबाद 9.16 मिनट पर।
* आगरा 8.49 मिनट पर।
* इलाहाबाद 8.36 मिनट पर।
* कोलकाता 8.13 मिनट पर।
* ग्वालियर 8.44 मिनट पर।
* वाराणसी 8.32 मिनट पर।
* हरिद्वार 8.43 मिनट पर।
* सोनीपत 8.50 मिनट पर।
* मुंबई 9.22 मिनट पर।
* भोपाल 8.44 मिनट पर।
* कानपुर 8.41 मिनट पर।
* गाजियाबाद 8.48 मिनट पर।
* देहरादून 8.44 मिनट पर।
* बिकानेर 9.06 मिनट पर।
* मेरठ 8.47 मिनट पर।



Created On :   5 Oct 2017 10:26 AM IST