डेंगू की वजह से तीन दिन अस्पताल में एडमिट रहे धर्मेंद्र, अब हालत में सुधार

Veteran Actor Dharmendra Was Admit In Hospital Due To Dengue
डेंगू की वजह से तीन दिन अस्पताल में एडमिट रहे धर्मेंद्र, अब हालत में सुधार
डेंगू की वजह से तीन दिन अस्पताल में एडमिट रहे धर्मेंद्र, अब हालत में सुधार

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र भी मौसम की मार से नहीं बच सके। बदलते मौसम और मच्छरों की वजह से वे भी डेंगू के शिकार हो गए। ऐसे में उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। हालांकि अब उनकी हालत में सुधार है और उन्हें हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। 

रिपोर्ट के अनुसार धर्मेंद्र को तीन दिन के लिए हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। जब डॉक्टर्स को उनकी हालत में सुधार नजर आया तो उन्हें सोमवार को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। इस दौरान वे अपने बड़े बेटे सनी देओल के साथ थे। बताया जा रहा है कि हालत में सुधार होते ही वे अपने लोनावाला स्थित फार्म हाउस जाएंगे। क्योंकि धर्मेंंद्र अक्सर अपने फार्म हाउस पर समय बिताना पसंद करते हैं। 

प्रोफेशनल फ्रंट की बात रकें तो धर्मेंद्र हाल ही में अपने पोते ही फिल्म पल पल दिल के पास का प्रमोशन करते नजर आए थे।  धर्मेंद्र इस फिल्म के प्रमोशन के लिए कई टीवी शोज और प्रेस कॉन्फ्रेंस का हिस्सा बने थे। एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर फिल्म का रिव्यू भी दिया था। बताया था कि उन्हें फिल्म बहुत अच्छी लगी। बाकी सभी लोगों को भी एक बार ​इस फिल्म को जरुर देखना चाहिए।  धर्मेंद्र ने ​अपने फिल्मी कॅरियर की शुरुआत साल 1960 में की थी। अपने 50 साल के फिल्मी कॅरियर में उन्होंने 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। 

Created On :   9 Oct 2019 8:56 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story