OMG!!! 1 मिनट में 32 बार जीभ से रोका पंखा, बनाया WORLD RECORD

OMG!!! 1 मिनट में 32 बार जीभ से रोका पंखा, बनाया WORLD RECORD

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड एक ऐसी किताब है जिसमें नाम दर्ज होना वाकई एक बेहद गर्व और खुशी की बात है। इस बुक में उन महारथियों का नाम शामिल किया जाता है जो किसी काम में इतने परफेक्ट होते हैं कि कोई दूसरा उसे न कर पाए। आपने कई बार बेहद अजीब कामों को लेकर वर्ल्ड रिकॉर्ड ब्रेक होना सुना था कभी लोग अपने मुंह से ट्रेन खींचते दिखाई देते हैं तो कभी लोग अपने नाखून बढ़ाकर लोगों को हैरत में डाल देते हैं, लोगों में वर्ल्ड रिकॉर्ड को लेकर इतना ज्यादा जुनून है कि वो अपने शरीर पर खतरनाक टैटू और कीलें गड़वाने से भी गुरेज नहीं करते। आज हम आपको ऐसे ही एक वर्ल्ड रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे देखकर आप भी अपने नाखून चबा डालेंगे।

1 मिनट में 32 बार जीभ से पंखा रोककर तोड़ा खुद का रिकॉर्ड

ये सुनने में थोड़ा अटपटा जरूर लग रहा होगा कि कोई कैसे जीभ से चलते पंखे की पंखुड़ियों को रोक सकता है,लेकिन ये एकदम सच है। इस कारनामे के लिए उस महिला को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है। ये हैरतअंगेज कारनामा किया है ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली जोई लैमोर ने। जिन्होंने 1 मिनट में 32 बार पंखे को रोककर न सिर्फ लोगों को हैरत में डाला बल्कि वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। इससे पहले भी ये रिकॉर्ड इन्हीं के नाम था, इससे पहले उन्होंने एक मिनट में 20 ब्लेड रोक कर ये रिकॉर्ड अपने नाम किया था। 

zoe ellis guinness world record holder के लिए इमेज परिणाम

खतरनाक स्टंट की शौकीन

जोई लैमोर खतरनाक स्टंट करने की शौकीन हैं और वो सर्कस में और रोड शो में खतरनाक स्टंट कर अकसर लोगों को चौंका देती हैं। पिछले 15 सालों से वो यही काम कर रही हैं। वर्ल्ड रिकॉर्ड की अगर बात करें तो इसमें इस शर्त के साथ ये करतब किया गया कि पंखा अपनी फुल स्पीड में चलेगा जब उसे रोकने की कोशिश की जाएगी, लेकिन जोई को देखकर तो ऐसा लग रहा है कि पंखा चल ही नहीं रहा, उन्होंने दोनों हाथों में फैन पकड़ा हुआ है और बिना किसी परेशानी या शिकन के फैन को बार-बार रोके जा रही हैं।उन्होंने ये कारनामा वर्ल्ड रिकॉर्ड इटेलियन गेम शो के दौरान किया।

Created On :   5 Dec 2017 8:52 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story