लोकसभा चुनाव 2024: केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आप कार्यकर्ताओं का बीजेपी और ईडी ऑफिस के बाहर आज प्रदर्शन

केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आप कार्यकर्ताओं का बीजेपी और ईडी ऑफिस के बाहर आज प्रदर्शन
  • आबकारी मामले में 21 मार्च को हुई गिरफ्तारी
  • आप ने भाजपा पर साधा निशाना
  • भाजपा की राजनीतिक टीम ईडी-पंजाब सीएम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आबकारी मामले में 21 मार्च की रात ईडी द्वारा गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को सुबह 10 बजे भाजपा हेडक्वार्टर सहित देशव्यापी हड़ताल करने का ऐलान किया। आप नेताओं ने इंडिया गठबंधन में शामिल राजनीतिक दलों से भी अपने प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है।

सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आप प्रोटेस्ट की अपील को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सारे रास्ते बंद कर दिए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को देखते पुलिस ने दीन दयाल उपाध्याय मार्ग की ओर जाने वाले रास्ते पर भारी तादाद में पुलिस को तैनात कर दिया है, बैरिकेट्स लगा दिए गए हैं।

आप नेता गोपाल राय ने कहा, "अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी इस देश के अंदर तानाशाही की घोषणा है और लोकतंत्र की हत्या का प्रमाण है। लेकिन देश इस तानाशाही के खिलाफ लड़ेगा। आज पूरे देश में बीजेपी मुख्यालय पर प्रदर्शन हो रहा है। पूरे देश के लोग अरविंद केजरीवाल बनकर इस आवाज को उठाएंगे और इस लड़ाई को लड़ेंगे।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की राजनीतिक टीम ईडी,केजरीवाल की सोच को कैद नहीं कर सकती क्योंकि आप ही भाजपा को रोक सकती हैं। सोच को कभी भी दबाया नहीं जा सकता।

आप नेता और दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा, "यह पहली बार है कि किसी मौजूदा सीएम को केंद्र सरकार ने गिरफ्तार किया है। देश के इतिहास में यह पहली बार है कि लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद किसी राष्ट्रीय पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक को गिरफ्तार किया गया है। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी बीजेपी की राजनीतिक साजिश है।

दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा,मैं राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, एमके स्टालिन, अखिलेश यादव सहित सभी विपक्षी नेताओं को केजरीवाल जी के प्रति दिखाए गए प्यार के लिए धन्यवाद देता हूं। केजरीवाल के साथ जो किया जा रहा है वह अन्याय है। यह एक राजनीतिक पार्टी को ख़त्म करने की कोशिश है। हमारे कानूनी विशेषज्ञ अगली कार्रवाई पर काम कर रहे हैं। हमारे पार्टी कार्यालय को छावनी में बदल दिया गया है, आईटीओ मेट्रो स्टेशन बंद कर दिया गया है,क्या कोई आदर्श आचार संहिता लागू है? चुनाव आयोग क्या कर रहा है?

Created On :   22 March 2024 4:35 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story